माध्यमिमक शक्षिक संघ का त्रैवार्षिक सम्मेलन आठ को

माध्यमिमक शिक्षक संघ का त्रैवार्षिक सम्मेलन आठ को छपरा. माध्यमिक शिक्षक संघ का 14वां त्रैवार्षिक सम्मेलन गांधी स्मारक उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज, कोपा में आठ फरवरी को आयोजित किया जायेगा. उक्त निर्णय संघ की बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया. वहीं, संघ के प्रत्येक सदस्य से 20 रुपये वार्षिक शुल्क लेने व मृत्युपरांत पांच […]

माध्यमिमक शिक्षक संघ का त्रैवार्षिक सम्मेलन आठ को छपरा. माध्यमिक शिक्षक संघ का 14वां त्रैवार्षिक सम्मेलन गांधी स्मारक उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज, कोपा में आठ फरवरी को आयोजित किया जायेगा. उक्त निर्णय संघ की बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया. वहीं, संघ के प्रत्येक सदस्य से 20 रुपये वार्षिक शुल्क लेने व मृत्युपरांत पांच हजार की सहायता राशि देने एवं संघ भवन के ऊपरी तल हॉल में वातानुकूलित ऑडिटोरियम के साथ ही पूर्वी भाग में दो मंजिला भवन बनाने का निर्णय लिया गया. मौके पर राज्य संघ के अंकेक्षक द्वारा प्रतिवेदित अंकेक्षण रिपोर्ट को ध्वनिमत से अनुमोदित किया गया. उक्त जानकारी संघ के सचिव राजाजी राजेश ने दी. बैठक की अध्यक्षता शिवलोचन प्रसाद ने की. बैठक में विक्रमा सिंह, शिव कुमार साह, सभाजीत सिंह, प्रभुनाथ सिंह, जनार्दन पांडेय, विद्यासागर विद्यार्थी, हीरा प्रसाद, भरत प्रसाद, मिथिलेश तिवारी, मोहन प्रसाद, सुरेश सिंह, उदय बहादुर सिंह समेत अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >