ग्राहक सेवा केंद्र खुलने से लोगों को होगी सुविधापरसा में एसबीआइ के ग्राहक सेवा केंद्र की हुई शुरुआत फोटो है परसा से, कैप्प्शन होगा : उद्घाटन करते शाखा प्रबंधक, थानाध्यक्ष व अन्यपरसा. प्रखंड की चांदपुरा पंचायत के बीर कुंआरी गांव में एसबीआइ के ग्राहक सेवा केंद्र खोला गया. इसका उदघाट्न एसबीआइ की परसा शाखा के प्रबंधक मुकेश कुमार, थानाध्यक्ष राज रूप राय और मुखिया सरस्वती देवी ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया. इस मौके पर प्रबंधक ने कहा की देहाती क्षेत्रो में ग्राहक सेवा केंद्र खुलने से ग्रामीण क्षेत्र की महिला-पुरुष व किशोर किशोरी और वृद्ध लोगो को पैसे निकासी और अदान-प्रदान में काफी सहूलियत होगी. सरकार की संचालित विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं में खाता खोलने और छात्र-छात्रा को भी काफी सहूलियत होने की बात कही. प्रबंधक ने बैंकिंग की सभी मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने और ग्राहकों को ज्यादा सहूलियत दिलाने का भरोसा दिया. वहीं, थानाध्यक्ष ने कहा कि गांव में बैंकिंग सुबिधा होने से ग्राहकों को समय के बचत के साथ पैसे चोरी होने से भी निजात मिल जायेगी. इस मौके पर संचालक गोरख राय, भूषण राय, कन्हैया राय, रामजीत राय, बबन राय, मुन्ना राय जितेंद्र राय, बच्चा सिंह, रवींद्र सिंह, उमेश साह, मोहन राम, शौकत अली आदि उपस्थित थे.
ग्राहक सेवा केंद्र खुलने से लोगों को होगी सुविधा
ग्राहक सेवा केंद्र खुलने से लोगों को होगी सुविधापरसा में एसबीआइ के ग्राहक सेवा केंद्र की हुई शुरुआत फोटो है परसा से, कैप्प्शन होगा : उद्घाटन करते शाखा प्रबंधक, थानाध्यक्ष व अन्यपरसा. प्रखंड की चांदपुरा पंचायत के बीर कुंआरी गांव में एसबीआइ के ग्राहक सेवा केंद्र खोला गया. इसका उदघाट्न एसबीआइ की परसा शाखा के […]
