क्रिकेट में यांत्रिक विभाग की टीम जीती

क्रिकेट में यांत्रिक विभाग की टीम जीती सोनपुर. अंतर विभागीय जूनियर लीग क्रिकेट मैच सोमवार को सोनपुर रेल मंडल मुख्यालय स्थित स्टेडियम में आयोजित किया गया. क्रिकेट मैच का उद्घाटन मंडल रेल प्रबंधक मनोज कुमार अग्रवाल एवं महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा अनुपमा अग्रवाल ने संयुक्त रूप से किया. टॉस जीत कर बीआरडी की टीम […]

क्रिकेट में यांत्रिक विभाग की टीम जीती सोनपुर. अंतर विभागीय जूनियर लीग क्रिकेट मैच सोमवार को सोनपुर रेल मंडल मुख्यालय स्थित स्टेडियम में आयोजित किया गया. क्रिकेट मैच का उद्घाटन मंडल रेल प्रबंधक मनोज कुमार अग्रवाल एवं महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा अनुपमा अग्रवाल ने संयुक्त रूप से किया. टॉस जीत कर बीआरडी की टीम ने पहले बल्लेबाजी की. यांत्रिक विभाग की टीम ने क्षेत्ररक्षण किया. 20-20 ओवर के मैच में बीआरडी की टीम को यांत्रिक विभाग की टीम ने कड़े मुकाबले में पराजित किया. इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक दिलीप कुमार, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर एके चंदन, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर समन्वय जावेद अख्तर, अपर मंडल रेल प्रबंधक आरपी मिश्रा समेत काफी संख्या में रेलकर्मी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >