पूजा के नाम पर की जा रही जबरन वसूली

पूजा के नाम पर की जा रही जबरन वसूली मांझी. मांझी-बनवार रोड पर कई जगहों पर जबरन चंदा वसूली की जा रही है, जिससे यात्रियों और चंदा वसूलनेवालों के बीच नोक-झोंक होती रहती है. इसी तरह मांझी-ताजपुर, ताजपुर-डुमाईगढ़ सहित गांव की कई जगहों पर जबरन चंदा वसूली की जा रही है. लड़कों द्वारा पूजा के […]

पूजा के नाम पर की जा रही जबरन वसूली मांझी. मांझी-बनवार रोड पर कई जगहों पर जबरन चंदा वसूली की जा रही है, जिससे यात्रियों और चंदा वसूलनेवालों के बीच नोक-झोंक होती रहती है. इसी तरह मांझी-ताजपुर, ताजपुर-डुमाईगढ़ सहित गांव की कई जगहों पर जबरन चंदा वसूली की जा रही है. लड़कों द्वारा पूजा के नाम पर मोटरसाइकिल वालों से जबरदस्ती चंदा लिया जाता है. नहीं देने पर मारपीट की भी नौबत आ जाती है. इस दिशा में प्रशासन कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है. प्रशासन की लपरवाही के चलते पूजा के नाम पर जबरन चंदा वसूली की जा रही है. इस सबंध में थानाध्यक्ष प्रभाकर पाठक ने बताया कि जबरन चंदा वसूली करना कानूनी अपराध है. वसूली करनेवालों पर कानूनी कारवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >