कनकनी बढ़ने से आम लोगों की बढ़ी परेशानी

कनकनी बढ़ने से आम लोगों की बढ़ी परेशानी नोट: फोटो मेल से भेजा गया है. संवाददाता, दिघवारादिघवारा में मौसम का मिजाज बदलने से आम लोगों की परेशानी बढ़ी है. कनकनी बढ़ने से हर किसी का बुरा हाल है. नगर के राइपट्टी मोड़ पर रविवार को कई लोग घंटों अलाव के पास बैठ कर ठंड से […]

कनकनी बढ़ने से आम लोगों की बढ़ी परेशानी नोट: फोटो मेल से भेजा गया है. संवाददाता, दिघवारादिघवारा में मौसम का मिजाज बदलने से आम लोगों की परेशानी बढ़ी है. कनकनी बढ़ने से हर किसी का बुरा हाल है. नगर के राइपट्टी मोड़ पर रविवार को कई लोग घंटों अलाव के पास बैठ कर ठंड से निजात पाने की कोशिश करते नजर आये. ठंड से गरीबों का हाल और भी बेहाल हो गया है. प्रशासनिक अलाव का इंतजाम न होने से भी लोगों में नाराजगी दिखी. आम लोग कार्टून, बोरा, पुआल आदि जला कर शरीर को गरम करते नजर आये. उधर, छुट्टी होने के चलते नौकरीपेशा लोग ऊनी कपड़ों में लिपट कर सूर्य के उगने का इंतजार करते दिखे. ठंड की कनकनी ने दिनचर्या को प्रभावित किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >