सड़क दुर्घटना में तीन घायल

सड़क दुर्घटना में तीन घायल भेल्दी (सारण). भेल्दी थाना के हेला के समीप कार और बाइक की टक्कर में एक युवक घायल हो गया. घायल युवक मढ़ौरा थाना के नौतन निवासी विश्वरकर्मा सिंह का पुत्र दुर्गेश कुमार बताया जाता है. जिसका इलाज गड़खा पीएचसी में करने के बाद चिंताजनक हालत में पीएमसीएच रेफर कर दिया […]

सड़क दुर्घटना में तीन घायल भेल्दी (सारण). भेल्दी थाना के हेला के समीप कार और बाइक की टक्कर में एक युवक घायल हो गया. घायल युवक मढ़ौरा थाना के नौतन निवासी विश्वरकर्मा सिंह का पुत्र दुर्गेश कुमार बताया जाता है. जिसका इलाज गड़खा पीएचसी में करने के बाद चिंताजनक हालत में पीएमसीएच रेफर कर दिया गया. वहीं रेपुरा बाजार के समीप दो बाइक की टक्कर में दो लोग घायल हो गये. घायलों में रेपुरा के पंकज कुमार सिंह व बसौती निवासी चंदेश्वर पाण्डेय है. दोनों घायलो का इलाज गड़खा पीएचसी में चल रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >