आग में झुलसने से बचे दो बच्चे

आग में झुलसने से बचे दो बच्चे जलालपुर. ग्रामीणों की तत्परता से दो मासूम बच्चे आग में झुलसने से बच गये. घटना कोपा थाना क्षेत्र के सम्हौता गांव का दक्षिण टोला का है. जानकारी के अनुसार विनोद कुमार उर्फ कवि जी के घर के उपर रखे पुआल में अचानक आग लग गयी. उसी छत पर […]

आग में झुलसने से बचे दो बच्चे जलालपुर. ग्रामीणों की तत्परता से दो मासूम बच्चे आग में झुलसने से बच गये. घटना कोपा थाना क्षेत्र के सम्हौता गांव का दक्षिण टोला का है. जानकारी के अनुसार विनोद कुमार उर्फ कवि जी के घर के उपर रखे पुआल में अचानक आग लग गयी. उसी छत पर चार वर्षीय प्रेम, छह वर्षीय अनूप खेल रहे थे. तभी अचानक आग देखते ही देखते भयानक रूप ले लिया. आग की लपटों को देखने के बाद ग्रामीण दौड़े, तभी वे दोनों बच्चों को छत पर देखे. ग्रामीणों ने तत्परता के साथ दोनों मासूमों को किसी तरह छत से नीचे उतारा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >