भजन, कीर्तन व प्रवचन का आयोजन

भजन, कीर्तन व प्रवचन का आयोजन नगरा. नगरा बाजार स्थित शिव परिसर में स्थित शनिवार को 32 वां वार्षिक सत्संग सम्मेलन में वाराणसी काशी से आये उमेश पांडेय जी ने श्रद्धालु भक्तों के बीच कहा कि भक्ति करने से शक्ति की प्राप्ति होती है. उन्होंने कहा कि हनुमान जी की तरह सेवक बनने की भावना […]

भजन, कीर्तन व प्रवचन का आयोजन नगरा. नगरा बाजार स्थित शिव परिसर में स्थित शनिवार को 32 वां वार्षिक सत्संग सम्मेलन में वाराणसी काशी से आये उमेश पांडेय जी ने श्रद्धालु भक्तों के बीच कहा कि भक्ति करने से शक्ति की प्राप्ति होती है. उन्होंने कहा कि हनुमान जी की तरह सेवक बनने की भावना अपने अंदर लोगों को जागृत करना चाहिए. रामचरित मानस में भगवान राम का स्वयंसेवक पवन पुत्र हनुमान जी है, जो प्रमाण मिलता है. उन्होंने यह भी कहा कि संत महात्माओं का उपदेश सुनने के साथ-साथ भक्तों को अपने में निखारने की कोशिश करनी चाहिए. उक्त यज्ञ आगामी 31 जनवरी तक चलेगा, जिसमें दिवा रात्रि, भजन-कीर्तन, प्रवचन का आयोजन किया गया है. जिसमें श्रद्धालु भक्त ज्यादा संख्या में आकर सत्संग लाभ उठा रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >