सरपंच के पति का अपहरण, एनएच जाम

सरपंच के पति का अपहरण, एनएच जाम बोलेरो पर बैठा कर चैनपुर की ओर भाग गये अपहरणकर्ताहथियार के बल पर दिया घटना को अंजामविरोध में एनएच पर जलाया टायर, बाजार बंदपुलिस कर रही लोगों को समझाने का प्रयासएसपी घटनास्थल की ओर हुए रवानाएकमा. प्रखंड की असहनी पंचायत के सरपंचपति दिलीप कुमार यादव का अपहरण अपहरणकर्ताओं […]

सरपंच के पति का अपहरण, एनएच जाम बोलेरो पर बैठा कर चैनपुर की ओर भाग गये अपहरणकर्ताहथियार के बल पर दिया घटना को अंजामविरोध में एनएच पर जलाया टायर, बाजार बंदपुलिस कर रही लोगों को समझाने का प्रयासएसपी घटनास्थल की ओर हुए रवानाएकमा. प्रखंड की असहनी पंचायत के सरपंचपति दिलीप कुमार यादव का अपहरण अपहरणकर्ताओं ने योगियां गांव की बोहटा नदी के पुल के समीप से दिनदहाड़े कर लिया है. बताया जाता है कि रसूलपुर बाजार से सब्जी खरीद कर मोटरसाइकिल से वे अपने घर असहनी जा रहे थे. इसी दौरान रसूलपुर-चैनपुर सड़क पर योगिया गांव के समीप बोहटा नदी पुल के पास हथियार के बल पर अपहरणकर्ताओं ने अपहरण कर लिया. अपहरण करने के बाद अपहरणकर्ता दिलीप को बोलेरो पर बैठा कर चैनपुर की ओर भाग गये. दिलीप के अपने घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने खोजबीन की, तो दिलीप कुमार की मोटरसाइकिल योगिया बोहटा नदी पुल के पास लावारिस स्थिति में पायी गयी. थानाध्यक्ष मनोज कुमार प्रसाद ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है. वहीं, दूसरी ओर, असहनी पंचायत की सरपंच रीना देवी के पति दिलीप कुमार यादव के अपहरण के विरोध में ग्रामीणों ने सड़क पर टायर जला कर रसूलपुर में एनएच-85 को जाम कर दिया है़ बाजार स्वत: बंद हो गया. घटनास्थल पर रसूलपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार प्रसाद पुलिस बल के साथ पहुंच कर लोगों को समझा-बुझा कर सड़क से हटाने का प्रयास कर रहे है़ं नाराज ग्रामीण एसपी को बुलाने पर अड़े हुए थे. हालांकि, एसपी मौके के लिए प्रस्थान कर चुके है़ं

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >