ठंड से बढ़ीं चोरी की घटनाएं रसूलपुर (एकमा). स्थानीय थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में ठंड के कारण चोरी की घटनाओं में लगातार इजाफा हुआ है. थाना क्षेत्र के डोहर गांव में चोरों ने रामायण सिंह, लाल महम्मद मियां, कवलदेव सिंह तथ कमलकिशोर सिंह के खेतों में सिंचाई के लिए लगे बोरिंग के पाइप रिफ्लेक्स एवं बोरिंग के पाइप भी उखाड़ कर चोरी कर ली. वहीं, बीती रात रसूलपुर पंचायत के लाकट छपरा गांव में जयराम सिंह तथा राजेश्वर सिंह के दरवाजे पर खड़े ट्रैक्टर की बैटरी की चोरी कर ली. थानाध्यक्ष मनोज कुमार प्रसाद ने बताया कि चोरी की घटना की सूचना लिखित रूप से किसी ने नहीं दी है. गांजा तस्कर को पुलिस ने भेजा जेल जलालपुर. थाना क्षेत्र के भटकेशरी गांव निवासी सुरेश पांडेय को गांजा तस्करी के आरोप में पुलिस ने मंगलवार को जेल भेज दिया. गौरतलब है कि बीते सोमवार को भटकेशरी गांव से ही अभियुक्त को थानाध्यक्ष अमित कुमार के नेतृत्व में गिरफ्तार कर थाना लाया गया था, जहां उससे पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया. पुलिस ने चिपकाया इश्तिहार एकमा. व्यवहार न्यायालय के आदेश पर एकमा थाने के सहायक अवर निरीक्षक अवधेश सिंह ने पुलिस बल के साथ हत्या के फरार आरोपित गजियापुर गांव निवासी जितेंद्र प्रसाद तथा जयप्रकाश प्रसाद और हत्या के प्रयास के आरोपित विशुनपुरा गांव निवासी विकास कुमार सिंह तथा अजीत कुमार के घर पर डुगडुगी बजा कर इश्तिहार चिपकाया.
ठंड से बढ़ीं चोरी की घटनाएं
ठंड से बढ़ीं चोरी की घटनाएं रसूलपुर (एकमा). स्थानीय थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में ठंड के कारण चोरी की घटनाओं में लगातार इजाफा हुआ है. थाना क्षेत्र के डोहर गांव में चोरों ने रामायण सिंह, लाल महम्मद मियां, कवलदेव सिंह तथ कमलकिशोर सिंह के खेतों में सिंचाई के लिए लगे बोरिंग के पाइप रिफ्लेक्स […]
