उपप्रमुख हत्या में तीन पर गैर जमानतीय वारंट एक को रिमांड पर लेने का दिया आदेश छपरा (कोर्ट). मढ़ौरा प्रखंड के उपप्रमुख सुदेश्वर दीक्षित की गोली मार कर हत्या कर दिये जाने के मामले में न्यायालय ने तीन अभियुक्तों के खिलाफ गैरजमानतीय वारंट निर्गत करने का आदेश दिया है. वहीं काराधीन एक अभियुक्त को रिमांड पर लेने का आदेश पुलिस को दिया है. शुक्रवार को सब जज द्वितीय उपेंद्र कुमार ने मढ़ौरा थाना कांड संख्या 517/15 के तीन अभियुक्तों, जिनमें मढ़ौरा थाना क्षेत्र के मुरिया टोला निवासी दिनेश सिंह व वीरन सिंह तथा तालपुरैना निवासी शिवनाथ महतो शामिल हैं के विरुद्ध भादवि की धारा 302/34 एवं 27 शस्त्र अधिनियम के तहत गैर जमानतीय वारंट निर्गत करने का आदेश दिया है. साथ ही कांड के अनुसंधानक मुकेश कुमार को इसी मामले में काराधीन अभियुक्त तालपुरैना निवासी पारस महतो को दो दिनों के रिमांड पर ले पूछताछ करने का आदेश भी दिया है. कोर्ट द्वारा दोनों ही आदेश अनुसंधानक को हस्तगत करा दिये गये हैं.
उपप्रमुख हत्या में तीन पर गैर जमानतीय वारंट
उपप्रमुख हत्या में तीन पर गैर जमानतीय वारंट एक को रिमांड पर लेने का दिया आदेश छपरा (कोर्ट). मढ़ौरा प्रखंड के उपप्रमुख सुदेश्वर दीक्षित की गोली मार कर हत्या कर दिये जाने के मामले में न्यायालय ने तीन अभियुक्तों के खिलाफ गैरजमानतीय वारंट निर्गत करने का आदेश दिया है. वहीं काराधीन एक अभियुक्त को रिमांड […]
