दरियापुर रेल पहिया कारखाने में लगी आग

दरियापुर रेल पहिया कारखाने में लगी आग मची अफरा-तफरीहो सकती थी बड़ी घटनासेफ्टी व फायर ब्रिगेड ने पाया काबूदरियापुर. रेल पहिया कारखाने के बेला प्लांट के व्हील शॉप मॉडल रूम में जान मोहर पिट में आग लग जाने से अफरा-तफरी मच गयी. लेकिन सेफ्टी विभाग व फायर ब्रिगेड की तत्परता की वजह से आग पर […]

दरियापुर रेल पहिया कारखाने में लगी आग मची अफरा-तफरीहो सकती थी बड़ी घटनासेफ्टी व फायर ब्रिगेड ने पाया काबूदरियापुर. रेल पहिया कारखाने के बेला प्लांट के व्हील शॉप मॉडल रूम में जान मोहर पिट में आग लग जाने से अफरा-तफरी मच गयी. लेकिन सेफ्टी विभाग व फायर ब्रिगेड की तत्परता की वजह से आग पर काबू पा लिया गया. चक्का ढालने के दौरान जेवीएम में मेटल पहुंचते ही आग लग गयी. इससे पूरा मौल्ड रूम धुएं से भर गया. आग लगने के कारण पर एक टेक्निशियन ने बताया कि प्रॉपर चैनल के बजाय चक्का ढालने का बाइपास तरीका अपनाया गया. इस कारण आग लगी. पिछले वर्ष भी मॉल्ड रूम में ही आग लगी थी, जिसमें चार कार्यरत कर्मी घायल हुए थे. एक कर्मी ने बताया कि यदि आग पर ससमय काबू नहीं पाया जाता, तो बड़ी घटना हो सकती थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >