21 पार्षदों को मंत्री ने दिये लैपटॉप

21 पार्षदों को मंत्री ने दिये लैपटॉपपरसा नगर पंचायत बनेगी हाइटेक नोट. फोटो परसा से है. संवाददता, परसानगर पंचायत परसा बाजार कार्यालय के परिसर में गुरुवार को परिवहन मंत्री सह स्थानीय विधायक चंद्रिका राय द्वारा वार्ड पार्षदों के बीच लैपटॉप का वितरण किया गया. 22 वार्डों में 21 वार्ड पार्षदों को मंत्री द्वारा लैपटॉप प्रदान […]

21 पार्षदों को मंत्री ने दिये लैपटॉपपरसा नगर पंचायत बनेगी हाइटेक नोट. फोटो परसा से है. संवाददता, परसानगर पंचायत परसा बाजार कार्यालय के परिसर में गुरुवार को परिवहन मंत्री सह स्थानीय विधायक चंद्रिका राय द्वारा वार्ड पार्षदों के बीच लैपटॉप का वितरण किया गया. 22 वार्डों में 21 वार्ड पार्षदों को मंत्री द्वारा लैपटॉप प्रदान किया गया. वितरण कार्यक्रम के अवसर पर वार्ड पार्षदों द्वारा माला पहना कर मंत्री का अभिनंदन किया गया. इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि नगर विकास विभाग की योजना से वार्ड पार्षदों को लैपटॉप देकर नगर पंचायत को हाइटेक बनाने की पहल शुरू कर दी गयी है. अब सभी वार्ड पार्षद अपने क्षेत्र के विकास कार्यों को विकास की नयी लकीरें खींच पायेंगे. उन्होंने परसा की जनता को धन्यवाद देते हुए पूरी निष्ठा व जिम्मेवारी के साथ चहुंमुंखी विकास करने का आश्वासन दिया. नगर पंचायत को शहरी क्षेत्र दिखाने के लिए क्षेत्र के सड़क, बिजली, नलकूप, शिक्षा आदि कमियों को यथाशीघ्र पूरा करने की बात कहीं. कार्यक्रम का नेतृत्व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि लालबाबू खलीफा द्वारा किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता इंद्रभूषण सिंह ने की. संचालन जियाउल हक ने किया. मौके पर कार्यपालक पदाधिकारी ज्योति कुमार श्रीवास्तव, अध्यक्ष उर्मिला देवी, उपाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार राय, पूर्व अध्यक्ष सुमांती देवी, माहे परवीन, पूर्व मुखिया प्रेमशिला देवी, कृष्णा राय, नरेश राय, दारोगा राय आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >