हत्या मामले में आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग

हत्या मामले में आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग छपरा (सारण). मुफस्सिल थाना कांड संख्या 271/15 के आरोपितों की गिरफ्तारी की गुहार मुख्यमंत्री से की गयी है. रिविलगंज थाना क्षेत्र के औली गांव निवासी गणेश राय के पुत्र बबलू उर्फ विशाल कुमार की हत्या प्रेम प्रसंग के कारण अक्तूबर में कर दी गयी थी. इस मामले […]

हत्या मामले में आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग छपरा (सारण). मुफस्सिल थाना कांड संख्या 271/15 के आरोपितों की गिरफ्तारी की गुहार मुख्यमंत्री से की गयी है. रिविलगंज थाना क्षेत्र के औली गांव निवासी गणेश राय के पुत्र बबलू उर्फ विशाल कुमार की हत्या प्रेम प्रसंग के कारण अक्तूबर में कर दी गयी थी. इस मामले में प्रेमिका के परिजनों की संलिप्तता है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है. हत्या की प्राथमिकी अज्ञात के खिलाफ दर्ज करायी गयी थी, जिसके अनुसंधान में यह बात सामने आयी तथा परिजनों को भी इसकी जानकारी मिली. पुलिस को परिजनों ने जानकारी दे दी है. बावजूद इसके कार्रवाई नहीं की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >