फुटबॉल में सारण ने वैशाली को हराया

फुटबॉल में सारण ने वैशाली को हरायाइसुआपुर. स्टूडेंट क्लब, गंभरिया के बैनर तले गंभरिया के खेल मैदान में महिला फुटबॉल मैच खेला गया. इसमें भीमराव आंबेडकर फुटबॉल क्लब, सारण तथा सर्वोदय स्पोर्टिंग क्लब, वैशाली की टीमों ने भाग लिया. कड़े संघर्ष के बीच संपन्न हुए इस मैच में सारण की टीम ने वैशाली की टीम […]

फुटबॉल में सारण ने वैशाली को हरायाइसुआपुर. स्टूडेंट क्लब, गंभरिया के बैनर तले गंभरिया के खेल मैदान में महिला फुटबॉल मैच खेला गया. इसमें भीमराव आंबेडकर फुटबॉल क्लब, सारण तथा सर्वोदय स्पोर्टिंग क्लब, वैशाली की टीमों ने भाग लिया. कड़े संघर्ष के बीच संपन्न हुए इस मैच में सारण की टीम ने वैशाली की टीम को चार गोल से हराकर ट्राॅफी पर कब्जा जमा लिया. सारण टीम की ज्योति कुमारी तथा प्रीति कुमारी ने दो-दो गोल दागे. विजेता टीम के कप्तान नीतू सिंह को सनखौली पंचायत के संतोष परमार ने ट्राॅफी प्रदान किया. वहीं वैशाली टीम के कप्तान सपना कुमारी को आयोजक संतोष कुमार सिंह ने सम्मानित किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >