कैडेटों ने संभाली यातायात व्यवस्था की कमान सुचारु हुआ परिचालन, आम जनों ने ली राहत की सांसबाइक सवारों को हेलमेट व जूता पहनने की दी नसीहतनोट. फोटो नंबर 13 सीएचपी 16 है. कैप्सन होगा- ट्रैफिक व्यवस्था संभालते एनसीसी कैडेट संवाददाता, छपरा (सारण)एनसीसी कैडेटों ने शहर की यातायात व्यवस्था बुधवार को संभाल ली. इससे वाहनों की यातायात व्यवस्था काफी सुचारु ढंग से हुई. इसका असर यह रहा कि जाम की समस्या से आम जनों को काफी निजात मिली. लोगों ने राहत की सांस ली. यातायात व्यवस्था को संभालने के साथ-साथ बाइक सवारों को हेलमेट व जूता पहनने की भी नसीहत दी. शहर के भगवान बाजार चौक, दारोगा राय चौक, गुदरी मोड़, थाना चौक, नगरपालिका चौक, मौना चौक, गांधी चौक, भिखारी मोड़ समेत विभिन्न स्थानों पर काफी संख्या में एनसीसी कैडेट तैनात थे. अंकल हेलमेट लगा कर बाइक चलाएंचौक-चौराहों पर यातायात व्यवस्था संभाल रहे कैडेटों ने पहले बिना हेलमेट के बाइक चलानेवालों को रोका. फिर उन्हें बिना हेलमेट के बाइक चलाने के नुकसान के बारे में बताया और उन्हें अपने जीवन की रक्षा के लिए हेलमेट लगा कर तथा जूता पहन कर बाइक चलाने की अपील की. साथ ही उन्हें सड़क नियमों का पाठ भी पढ़ाया. ट्रिपल लोडिंग बाइक सवारों को भी एनसीसी कैडेटों ने आदत में सुधार लाने की नसीहत दी. कम्युनिटी पुलिस ने संभाली ट्रैफिक व्यवस्थासोनपुर अनुमंडल मुख्यालय में कम्युनिटी पुलिस ने यातायात व्यवस्था को संभाला. डीआरएम कार्यालय तथा एसडीओ कार्यालय के समीप कम्युनिटी पुलिस के सदस्यों को यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के साथ-साथ वाहन परिचालकों, बाइक सवारों, साइकिल सवारों, स्कूली छात्रों को सड़क सुरक्षा नियमों से अवगत कराया और इसका पालन करने के लिए प्रेरित किया. चलाया गया जांच अभियान शहर के श्यामचक मोड़ के पास भगवान बाजार थाना पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान चलाया. इस दौरान करीब दो दर्जन दोपहिया वाहनों को जब्त किया गया. गांधी चौक के पास यातायात पुलिस ने वाहन जांच अभियान चलाया. नगर थाना पुलिस ने राजेंद्र सरोवर, बाइपास मोड़, मुफस्सिल थाना पुलिस ने नेवाजी टोला चौक पर वाहन जांच की. इस दौरान करीब 95 वाहन जब्त किये गये.क्या कहते हैं अधिकारी यातायात नियमों को पालन करने के लिए आम लोगों को प्रेरित करने तथा नियमों का उल्लंघन करनेवालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. यह अभियान पूरे जिले में एक साथ चलाया जा रहा है. श्याम किशोरजिला परिवहन पदाधिकारी, सारण
कैडेटों ने संभाली यातायात व्यवस्था की कमान
कैडेटों ने संभाली यातायात व्यवस्था की कमान सुचारु हुआ परिचालन, आम जनों ने ली राहत की सांसबाइक सवारों को हेलमेट व जूता पहनने की दी नसीहतनोट. फोटो नंबर 13 सीएचपी 16 है. कैप्सन होगा- ट्रैफिक व्यवस्था संभालते एनसीसी कैडेट संवाददाता, छपरा (सारण)एनसीसी कैडेटों ने शहर की यातायात व्यवस्था बुधवार को संभाल ली. इससे वाहनों की […]
