बंदियों के बीच शांति का दिया गया संदेश

बंदियों के बीच शांति का दिया गया संदेश छपरा (सदर). मंडल कारा, छपरा में बंदियों के बीच तीन दिवसीय शांति का संदेश कार्यक्रम का आयोजन किया गया. राज्य विद्या केंद्र से आये महाराज प्रेम रावत ने बंदियों को जीवन में शांति से जीने के कई बेहतर उपाय सुझाये. दिन के एक बजे से दो बजे […]

बंदियों के बीच शांति का दिया गया संदेश छपरा (सदर). मंडल कारा, छपरा में बंदियों के बीच तीन दिवसीय शांति का संदेश कार्यक्रम का आयोजन किया गया. राज्य विद्या केंद्र से आये महाराज प्रेम रावत ने बंदियों को जीवन में शांति से जीने के कई बेहतर उपाय सुझाये. दिन के एक बजे से दो बजे तक चलनेवाले इस शांति के संदेश में लगभग एक हजार बंदियों ने शांति से महाराज के प्रवचन को श्रवण किया. इस दौरान कारा में शांति के संदेश कार्यक्रम के लिए काराधीक्षक सत्येंद्र कुमार के द्वारा आवश्यक व्यवस्था की गयी थी. शांति के संदेश के दौरान बंदियों ने भी महाराज से अपने मन के कुछ विचारों को रखा, जिसका समाधान उन्होंने किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >