बढ़ते अपराध पर प्रशासन लगाये रोक नोट. फोटो नंबर 12 सीएचपी 8 है. कैप्सन होगा- डीएम को ज्ञापन सौंपने जाते विधायक व अन्य छपरा. जिले में बढ़ते अपराध पर रोक लगाने के मांग को लेकर विधायक डॉ सीएन गुप्ता, पूर्व विधायक जनक सिंह, गंगा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में भाजपा नेताओं ने मंगलवार को डीएम व एसपी को ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में विगत छह जनवरी को एक ही रात में मुफस्सिल थाना क्षेत्र की घौस कॉलोनी एवं प्रभुनाथनगर टाड़ी के अवधेश सिंह एवं संतोष सिंह के घरों में हुए भीषण डकैती डकैतों द्वारा परिवार के सदस्यों को बंधक बना कर बेरहमी से पीटे जाने व जख्मी कर लूट का तांडव मचाने के दोषियों को अब तक गिरफ्तार करने में रोष जाहिर करते हुए आग्रह किया गया कि जिले में बढ़ते अपराध पर प्रशासन अंकुश लगाने का काम करे. ज्ञापन सौंपनेवाले अन्य लोगों में अशोक कुमार सिंह, रंजीत कुमार सिंह, धर्मेंद्र कुमार सिंह, मनोज कुमार, डॉ धीरज कुमार सिंह, बैजनाथ सिंह, प्रमोद कुमार सिंह, वीरेश कुमार सिंह, शिवनारायण सिंह, बब्बन सिंह आदि शामिल थे.
बढ़ते अपराध पर प्रशासन लगाये रोक
बढ़ते अपराध पर प्रशासन लगाये रोक नोट. फोटो नंबर 12 सीएचपी 8 है. कैप्सन होगा- डीएम को ज्ञापन सौंपने जाते विधायक व अन्य छपरा. जिले में बढ़ते अपराध पर रोक लगाने के मांग को लेकर विधायक डॉ सीएन गुप्ता, पूर्व विधायक जनक सिंह, गंगा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में भाजपा […]
