1 नवंबर, 2012 से पहले स्नातक करनेवाले ही दर्ज करा सकते हैं नाम

1 नवंबर, 2012 से पहले स्नातक करनेवाले ही दर्ज करा सकते हैं नाम स्नातक निर्वाचन को लेकर हुआ एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 25 जनवरी को मनाया जायेगा राष्ट्रीय मतदाता दिवस : डीएम संवाददाता, छपरा (सदर)सारण स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नियमावली के पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता डीएम दीपक आनंद […]

1 नवंबर, 2012 से पहले स्नातक करनेवाले ही दर्ज करा सकते हैं नाम स्नातक निर्वाचन को लेकर हुआ एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 25 जनवरी को मनाया जायेगा राष्ट्रीय मतदाता दिवस : डीएम संवाददाता, छपरा (सदर)सारण स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नियमावली के पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता डीएम दीपक आनंद ने समाहरणालय के सभाकक्ष में मंगलवार को की. बैठक में उपस्थित बीडीओ, सीओ तथा सहायक निर्वाचक निबंधक पदाधिकारियों को डीएम ने निर्वाचन क्षेत्र में पड़नेवाले सभी पांच जिलों की विस्तृत जानकारी दी. निर्वाचन के लिए इआरओ प्रमंडलीय आयुक्त प्रभात शंकर को बनाये जाने व सारण, सीवान, गोपालगंज, मोतिहारी व बेतिया के डीएम को एइआरओ को इस क्षेत्र में पड़ने वाले सभी 45 विधानसभा क्षेत्रों के संबंध में जानकारी दी. गत चुनाव में पश्चिमी चंपारण में 8,058, पूर्वी चंपारण में 10,799, गोपालगंज में 8,654, सीवान में 12,245 तथा सारण में 23,905 मिला कर कुल 63,671 मतदाता हैं. वहीं, इस निर्वाचन क्षेत्र में कुल 92 प्रखंड हैं. प्रशिक्षण के दौरान डीएम ने पुनरीक्षण से संबंधित महत्वपूर्ण अनुदेशों से अवगत कराते हुए ऐसे व्यक्ति, जिनका नाम प्रारूप नियमावली एक नवंबर, 2015 में नहीं आया है, उन्हें आठ फरवरी, 2016 तक आवेदन देकर अपना नाम शामिल कराने की बात कही. इस अवसर पर डीएम ने आगामी 25 जनवरी को छठे राष्ट्रीय मतदाता दिवस के आयोजन के संबंध में उपनिर्वाचन पदाधिकारी, सभी एसडीओ व सभी बीडीओ को निर्देश दिया. वहीं, मतदान केंद्र भवनों पर समारोह आयोजित कर नव पंजीकृत मतदाताओं का अभिनंदन करने तक बैज उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया. डीएम ने 25 जनवरी को राजेंद्र स्टेडियम में भी कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश उपनिर्वाचन पदाधिकारी केके पाठक को दिया. साथ ही रैली निकालने की जरूरत जतायी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >