फरवरी से नगर में डोर-टू-डोर उठाया जायेगा कचरा

फरवरी से नगर में डोर-टू-डोर उठाया जायेगा कचरा सशक्त कमेटी की बैठक में लिया गया निर्णयदिघवारा. नगर पंचायत कार्यालय परिसर में मंगलवार को सशक्त कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी. इसमें कई महत्पूर्ण निर्णय लिये गये. बैठक में निर्णय हुआ कि मुख्य बाजार में जिला पर्षद द्वारा बनाये जा रहे मार्केट काॅम्प्लेक्स का नक्शा […]

फरवरी से नगर में डोर-टू-डोर उठाया जायेगा कचरा सशक्त कमेटी की बैठक में लिया गया निर्णयदिघवारा. नगर पंचायत कार्यालय परिसर में मंगलवार को सशक्त कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी. इसमें कई महत्पूर्ण निर्णय लिये गये. बैठक में निर्णय हुआ कि मुख्य बाजार में जिला पर्षद द्वारा बनाये जा रहे मार्केट काॅम्प्लेक्स का नक्शा आगामी कुछ दिनों में नियुक्त होनेवाले आर्कीटेक्चर की रिपोर्ट के बाद वर्ष 2014 के बिल्डिंग बाइलॉज के अनुसार पास किया जायेगा. साथ ही नगर क्षेत्र में निर्माण कार्य बिना नक्शा पास हुए संभव नहीं हो सकेगा. पश्चिमी रेलवे ढाले के पास टैक्सी स्टैंड बनाने व उसकी बंदोबस्ती करने, नगर पंचायत कार्यालय में सेवा के अधिकार के तहत आरटीपीएस कांउटर खोलने, रैन बसेरा बनवाने, लीची बाबा मंदिर, शंकरपुर रोड व स्टेशन मोड़ के पास हाइमास्ट लाइट लगाने, बस स्टैंड से पूर्वी ढाला तक व शंकरपुर रोड में पोलो सहित एलइडी बल्ब लगाने व वित्तीय वर्ष 2015-16 में नगर क्षेत्र में दो सौ आवास व 375 शौचालय बनवाने संबंधी निर्णय लिये गये. बैठक में होल्डिंग टैक्स के लिए विभिन्न कैटेगरी निर्धारित करने की बात कही गयी. यह भी निर्णय हुआ कि नगर प्रशासन द्वारा सफाई के लिए स्ट्रेचर लोडर, टेंपो टिपर हाइड्रोलिक व ट्राइ साइिकल जैसे जिन वाहनों की खरीद हो रही है, उन वाहनों का प्रयोग कर फरवरी से वार्ड वार डोर-टू-डोर कचरा उठाया जायेगा. बैठक में नगर अध्यक्ष दुलारी देवी, उपाध्यक्ष मनोरमा देवी, मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी शंकर प्रसाद, सीटी मैनेजर धीरज कुमार वार्ड पार्षद मुबारक अली, अंजू सिंह व सविता देवी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >