उचक्कों ने शक्षिक के एक लाख 10 हजार रुपये उड़ाये

उचक्कों ने शिक्षक के एक लाख 10 हजार रुपये उड़ायेबैंक से रुपये की निकासी कर घर जा रहे थे शिक्षकदारोगा राय चौक के पास दिया घटना को अंजाम छपरा (सारण). शहर के भगवान बाजार थाना क्षेत्र के दारोगा राय चौक के पास एक शिक्षका के उचक्कों ने एक लाख, 10 हजार रुपये मंगलवार को उड़ा […]

उचक्कों ने शिक्षक के एक लाख 10 हजार रुपये उड़ायेबैंक से रुपये की निकासी कर घर जा रहे थे शिक्षकदारोगा राय चौक के पास दिया घटना को अंजाम छपरा (सारण). शहर के भगवान बाजार थाना क्षेत्र के दारोगा राय चौक के पास एक शिक्षका के उचक्कों ने एक लाख, 10 हजार रुपये मंगलवार को उड़ा लिये. घटना उस समय हुई, जब वह बैंक से अपने रुपये की निकासी कर घर जा रहे थे. दारोगा राय चौक के पास खड़े टेंपो की सीट पर रुपये से भरे थैले को रख कर शिक्षक उसके खुलने का इंतजार कर रहे थे. इसी बीच उचक्कों ने उनके कपड़े पर गंदा कीचड़ फेंक दिया, जिसे वह पलट कर देखने लगे, तभी उचक्के रुपये से भरे थैले लेकर भाग खड़े हुए. कोपा निवासी शिक्षक रघुवंश सिंह के बयान पर अज्ञात उचक्कों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक महेश प्रसाद यादव ने बताया कि बैंक के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगाला जा रहा है. ऐसी आशंका है कि उचक्के बैंक से ही शिक्षक का पीछा कर रहे थे. शिक्षक श्री सिंह ने बताया कि आवश्यक कार्य के लिए अपने बैंक के खाते से राशि की निकासी कर वह घर ले जा रहे थे. थानाध्यक्ष ने बताया कि जल्द ही इस घटना का उद्भेदन कर लिया जायेगा और उचक्कों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >