बीबीए विभाग में नहीं हुई खरीदारी, कर दिया गया लाखों का भुगतान मामला राजेंद्र कॉलेज का, आरएसए ने किया खुलासा नोट: फोटो नंबर 11 सीएचपी 1 है कैप्सन होगा- दास्तावेज के आधार पर जानकारी देते आरएसए के कार्यकर्ता संवाददाता, छपराजयप्रकाश विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर, रजिस्ट्रार, कॉलेज इंस्पेक्टर एवं प्राचार्य जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके प्रो. आरके पाठक ने राजेंद्र कॉलेज के बीबीए का को-आर्डिनेटर रहते हुए लाखों रुपये का घोटाला कर लिया. यह घोटाला तब सामने आया, जब प्रो. ए मिश्रा ने बीबीए के को-आर्डिनेटर का प्रभार लिया. उन्होंने पाया कि डिपार्टमेंट के पास न तो किताबें है और ना ही कंप्यूटर व लैपटॉप जैसी बेसिक आवश्यकता वाली चीजें हैं. जब उन्होंने जानकारी लेनी शुरू की तो पता चला कि एक लाख 47 हजार 348 रुपये की किताबें खरीदी गयी हैं और सात लाख सैंतालीस हजार रुपये के कंप्यूटर व लैपटॉप की खरीद हुई है, परंतु उनमें से किसी भी वस्तु का नाम व निशान विभाग में नहीं है. उक्त मामले का खुलासा शोध विद्यार्थी संगठन ने सोमवार को संवाददाता सम्मेलन में आयोजित कर किया. संगठन के संयोजक धीरज सिंह ने घोटाले को उजागर करते हुए बताया कि प्रो. मिश्र ने इस संबंध में पुस्तक खरीद के लिए हुए भुगतान, कंप्यूटर व लैपटॉप खरीद के लिए दी गयी राशि आदि का विस्तृत ब्योरा चेक संख्या समेत कॉलेज के प्राचार्य डॉ एस राय को पत्र के माध्यम से दिया. प्रो. मिश्र के पत्र एवं उठाये गये बिंदुओं से स्पष्ट हो जाता है कि राशि का गबन किया गया है. संयोजक श्री सिंह ने कहा कि गबन उजागर होते ही मामले में प्राथमिकी दर्ज करायी जानी चाहिए थी, मगर ऐसा करने के बजाय कॉलेज द्वारा केवल इसकी सूचना विवि को दी गयी है. श्री सिंह ने कहा कि प्रो. पाठक पर पूर्व में नामांकन घोटाला भी साबित हो चुका है. परंतु, विवि द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गयी. श्री सिंह ने कहा कि संगठन ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जो आंदोलन शुरू किया है, उसे कुंठित नहीं होने दिया जायेगा. मौके पर प्रवक्ता विवेक कुमार विजय, बादल राज, अमित कुमार आदि उपस्थित थे.
बीबीए विभाग में नहीं हुई खरीदारी, कर दिया गया लाखों का भुगतान
बीबीए विभाग में नहीं हुई खरीदारी, कर दिया गया लाखों का भुगतान मामला राजेंद्र कॉलेज का, आरएसए ने किया खुलासा नोट: फोटो नंबर 11 सीएचपी 1 है कैप्सन होगा- दास्तावेज के आधार पर जानकारी देते आरएसए के कार्यकर्ता संवाददाता, छपराजयप्रकाश विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर, रजिस्ट्रार, कॉलेज इंस्पेक्टर एवं प्राचार्य जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके प्रो. […]
