दुष्कर्म का दूसरा आरोपित गिरफ्तार

परसा : थाना क्षेत्र के सगुनी गांव में छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में परसा थानाध्यक्ष राजरूप राय ने दूसरे नामजद अभियुक्त को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. गिरफ्तार युवक भेल्दी थाना क्षेत्र के बांसडीह गांव के ढोरा नट का पुत्र सुनील नट बताया जाता है. मालूम हो कि गत 15 दिसंबर […]

परसा : थाना क्षेत्र के सगुनी गांव में छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में परसा थानाध्यक्ष राजरूप राय ने दूसरे नामजद अभियुक्त को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. गिरफ्तार युवक भेल्दी थाना क्षेत्र के बांसडीह गांव के ढोरा नट का पुत्र सुनील नट बताया जाता है. मालूम हो कि गत 15 दिसंबर को सगुनी गांव में शौच के लिए गयी छात्रा के साथ दुष्कर्म करने के मामले में संलिप्तता के आधार पर गिरफ्तार किया गया. किशोरी द्वारा दो युवकों को नामजद तथा एक अज्ञात पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए कांड संख्या 192/15 मामला दर्ज कराया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >