दरिहारा की टीम ने कप पर किया कब्जा

दरिहारा की टीम ने कप पर किया कब्जा परसा. प्रखंड के माड़र गांव स्थित माड़र खेल मैदान में बजरंग क्रिकेट क्लब, भलवहिया द्वारा आयोजित क्रिकेट लीग का फाइनल बाबा क्रिकेट क्लब बभनगांवा और बेलहर क्रिकेट क्लब दरिहारा के बीच खेला गया. इसमें टॉस जीत कर दरिहारा की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 122 रन बनाये. […]

दरिहारा की टीम ने कप पर किया कब्जा परसा. प्रखंड के माड़र गांव स्थित माड़र खेल मैदान में बजरंग क्रिकेट क्लब, भलवहिया द्वारा आयोजित क्रिकेट लीग का फाइनल बाबा क्रिकेट क्लब बभनगांवा और बेलहर क्रिकेट क्लब दरिहारा के बीच खेला गया. इसमें टॉस जीत कर दरिहारा की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 122 रन बनाये. जवाब में बभनगांवा की टीम 68 रन पर सिमट गयी. दरिहारा की टीम को कांग्रेस नेता रामनाथ त्रिपाठी, अन्याय मुखिया संजय कुमार साह द्वारा, उपविजेता टीम को माड़र पंचायत की मुखिया गायत्री देवी, प्रो विमल प्रसाद, लालबाबू राय द्वारा तथा मैन ऑफ द सीरीज चंदन कुमार, मैन ऑफ द मैच शिक्षक मुंद्रिका राम तथा भागवत गीता पीएन कॉलेज प्राचार्य डॉ पुष्पराज गौतम द्वारा प्रदान किया गया. खेल का आयोजन लालू कुमार यादव, संजय कुमार राय द्वारा किया गया. खेल का शुभारंभ प्रखंड कृषि पदाधिकारी सत्यनारायण राय ने किया. इस मौके पर अभय कुमार, राजीव कुमार, अनिल कुमार राय आदि ने सहयोग प्रदान किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >