सड़क दुर्घटनाओं में 10 दिनों में आठ की मौत दुर्घटनाएं बढ़ने से उत्पन्न हुईं विधि-व्यवस्था की समस्याएंसड़क सुरक्षा नियमों की अवहेलना से हादसों में हुआ इजाफाछपरा (सारण). 10 दिनों के अंदर सड़क दुर्घटनाओं में आठ लोगों की मौत हो चुकी है. ठंड व कुहासे के कारण जिले में सड़क दुर्घटनाएं काफी बढ़ गयी हैं. सड़क दुर्घटनाओं के कारण विधि-व्यवस्था की भी समस्या उत्पन्न हो रही है, जिससे पुलिस प्रशासन की परेशानी काफी बढ़ी है. रविवार को सड़क सुरक्षा सप्ताह शुरू हो गया. सड़क सुरक्षा नियमों का पालन कराने की कवायद प्रशासन ने शुरू कर दी है. दरअसल दुर्घटनाएं बढ़ने का मुख्य कारण सड़क सुरक्षा नियमों की अवहेलना है. खास कर मानवीय भूल के कारण सबसे अधिक सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं. एक नजर में दुर्घटनाएं-10 जनवरी, 2016 दाउदपुर थाना क्षेत्र के भोला ढाले के समीप टेंपो पलटने से एक व्यक्ति की मौत, कई घायल-09 जनवरी, 2016-गड़खा बाजार के पास अनियंत्रित हाइवा ट्रक से कुचल कर छात्रा की मौत-06 जनवरी, 2016- छपरा-मशरक पथ पर रामपुर के पास सड़क दुर्घटना में शिक्षिका समेत दो की मौत-05 जनवरी, 2016- शहर के भगवान बाजार थाना क्षेत्र के दारोगा राय चौक के पास सड़क दुर्घटना में दो बाइक सवारों की मौत-4 जनवरी, 2016- मशरक बाजार के पास दुर्घटना में दो बाइक सवार घायल -3 जनवरी, 2016- मशरक थाना क्षेत्र के दुमदुमा गांव के पास एसएच 73 पर सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल-03 जनवरी, 2016- भेल्दी थाना क्षेत्र के जलालपुर चौक के पास स्काॅर्पियो के धक्के से बाइक सवार घायल -02 जनवरी, 2016- इसुआपुर थाना क्षेत्र के पिपरहिया बाजार के पास अाल्टो कार के धक्के से वृद्ध की मौत-02 जनवरी, 2016- रिविलगंज थाना क्षेत्र के भादया गांव के पास टेंपो के धक्के से एक घायल-02 जनवरी, 2016-मशरक थाना क्षेत्र के चंदेश्वर मोड़ के पास बाइक के गड्ढे में गिरने से दो घायल -02 जनवरी, 2016- नगरा थाना क्षेत्र के कटेसर में सड़क दुर्घटना में एक घायल -02 जनवरी, 2016- पानापुर थाना क्षेत्र के रसौली में अनियंत्रित बाइक मिठाई दुकान में घुसी-01 जनवरी, 2016- मकेर में बोलेरो के दुर्घटनाग्रस्त होने से पांच घायल-01 जनवरी, 2016- छपरा शहर में सड़क दुर्घटनाओं में आधा दर्जन घायल-01 जनवरी, 2016- दिघवारा थाना क्षेत्र के आमी गेट के पास सड़क दुर्घटना में एक की मौतयहां पर जाम हुई सड़क-9 जनवरी, 2016- गड़खा बाजार पर पांच घटे जाम रही सड़क -2 जनवरी, 2016- इसुआपुर थाना क्षेत्र के पिपरिहया बाजार पर घंटों जाम रही सड़क -1 जनवरी, 2016- दिघवारा थाना क्षेत्र के रामपुर आमी के पास घंटों जाम रही सड़कआमजन हो रहे परेशानसड़क दुर्घटनाओं के कारण विधि व्यवस्था की समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं. दुर्घटना के बाद सड़क जाम कर वाहनों में तोड़-फोड़ करने तथा यातायात बाधित किये जाने से आमजनों को परेशानी हो रही है. इस पर नियंत्रण के लिए वरीय पुलिस पदाधिकारियों को हस्तक्षेप करना पड़ रहा है और समस्या गंभीर होती जा रही है.आयोजित होंगे ये कार्यक्रम-10 से 16 जनवरी तक सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जायेगा-12 जनवरी को नगर पर्षद के सभागार में निबंध लेखन, भाषण प्रतियोगिता, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन होगा-सोनपुर एसडीओ कार्यालय के पास कम्युनिटी पुलिस यातायात व्यवस्था संभालेगी-छपरा शहर के थाना चौक, नगरपालिका चौक, दारोगा राय चौक, भगवान बाजार चौक, मौना चौक, भिखारी मोड़ के पास एनसीसी कैडेट, भारत स्काउट यातायात व्यवस्था संभालेंगे-परिवहन विभाग और यातायात पुलिस, सभी थानों की पुलिस वाहन जांच अभियान चलायेगी-स्कूली बच्चों द्वारा निकाली जायेगी जागरूकता रैलीइनके खिलाफ चलेगा अभियान-बिना हेलमेट के बाइक चलानेवालों-बिना ड्राइविंग लाइसेंस के बाइक चलानेवालों-बिना आवश्यकत कागजात के बाइक चलानेवालों-ट्रिपल लोडिंग कर बाइक चलानेवालों के खिलाफ -लहरिया कट बाइक चलानेवालों के खिलाफ -बाइक चलाते समय मोबाइल पर बात करनेवालों के खिलाफ क्या कहते है अधिकारी सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के लिए सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है. इस दौरान विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है. इस दौरान वाहन चालकों को जागरूक करने के साथ जांच अभियान चलाया जायेगा.श्याम किशोरजिला परिवहन पदाधिकारी, सारण
सड़क दुर्घटनाओं में 10 दिनों में आठ की मौत
सड़क दुर्घटनाओं में 10 दिनों में आठ की मौत दुर्घटनाएं बढ़ने से उत्पन्न हुईं विधि-व्यवस्था की समस्याएंसड़क सुरक्षा नियमों की अवहेलना से हादसों में हुआ इजाफाछपरा (सारण). 10 दिनों के अंदर सड़क दुर्घटनाओं में आठ लोगों की मौत हो चुकी है. ठंड व कुहासे के कारण जिले में सड़क दुर्घटनाएं काफी बढ़ गयी हैं. सड़क […]
