टेंपो पलटा, एक की मौत

टेंपो पलटा, एक की मौत नोट: फोटो नंबर 10 सीएचपी 10 है कैप्सन होगा- सड़क किनारे पलटा टेंपोटेंपो छोड़ कर फरार हुआ चालकछपरा-सीवान मुख्य मार्ग पर हुआ हादसा संवाददाता, दाउदपुर (मांझी)छपरा-सीवान मुख्य मार्ग पर नंदलाल सिंह कॉलेज, जैतपुर और भोला ढाले के बीच छपरा से एकमा जा रहा एक खाली मालवाहक टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क […]

टेंपो पलटा, एक की मौत नोट: फोटो नंबर 10 सीएचपी 10 है कैप्सन होगा- सड़क किनारे पलटा टेंपोटेंपो छोड़ कर फरार हुआ चालकछपरा-सीवान मुख्य मार्ग पर हुआ हादसा संवाददाता, दाउदपुर (मांझी)छपरा-सीवान मुख्य मार्ग पर नंदलाल सिंह कॉलेज, जैतपुर और भोला ढाले के बीच छपरा से एकमा जा रहा एक खाली मालवाहक टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया. इसकी वजह से टेंपो पर सवार एक व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. घटना की सूचना पाकर दाउदपुर थानाध्यक्ष राजकौशल ने घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेते हुए दुर्घटनाग्रस्त टेंपो को जब्त किया. थानाध्यक्ष ने बताया कि दुर्घटना में मृत व्यक्ति मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव निवासी मोती राम का 65 वर्षीय पुत्र जनार्दन प्रसाद बताया जाता है, जो छपरा के सलेमपुर स्थित एक कपड़ा दुकान में काम करता था. वह किसी काम से एकमा जा रहा था, इसी दौरान यह दुर्घटना हो गयी. मृत व्यक्ति के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया है. घटना के बाद टेंपोचालक टेंपो को छोड़ कर फरार हो गया. वहीं, दूसरी तरफ घटना की सूचना मिलने के बाद मोती राम के परिजनों में कोहराम मच गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >