अगलगी की घटनाओं में हजारों की संपत्ति राख

अगलगी की घटनाओं में हजारों की संपत्ति राख दाउदपुर (मांझी). थाना क्षेत्र की अलग-अलग जगहों पर लगी आग में हजारों रुपये मूल्य की संपत्ति जल कर राख हो गयी. थाना क्षेत्र के इनायतपुर गांव में मनीष महतो के फुसनुमा घर में आग लगने से उसमें रखे अनाज, कपड़े, बरतन, कागजात सहित अन्य सामान जल कर […]

अगलगी की घटनाओं में हजारों की संपत्ति राख दाउदपुर (मांझी). थाना क्षेत्र की अलग-अलग जगहों पर लगी आग में हजारों रुपये मूल्य की संपत्ति जल कर राख हो गयी. थाना क्षेत्र के इनायतपुर गांव में मनीष महतो के फुसनुमा घर में आग लगने से उसमें रखे अनाज, कपड़े, बरतन, कागजात सहित अन्य सामान जल कर राख हो गये. मनीष महतो ने बताया कि खाना बनाने के दरम्यान उड़ी चिनगारी से घर में आग लग गयी. ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया. वहीं, जैतपुर गांव के ध्रुप भर के झोपड़ीनुमा घर में अचानक आग लग गयी. इसमें एक भैंस बुरी तरह झुलस गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >