आग की लपटों से घर का सब कुछ जला

आग की लपटों से घर का सब कुछ जला अगलगी में मजदूर अखिलेश के जीवन भर की कमाई जली, परिजन से छिन गया आशियानाठंड में कैसे गुजारेंगे रात?पीड़ित परिवार के पास झुलसे बेटे को इलाज कराने की भी राशि नहीं नोट: फोटो मेल से भेजा गया है. संवाददाता, दिघवाराथाना क्षेत्र की मानूपुर पंचायत के अधीन […]

आग की लपटों से घर का सब कुछ जला अगलगी में मजदूर अखिलेश के जीवन भर की कमाई जली, परिजन से छिन गया आशियानाठंड में कैसे गुजारेंगे रात?पीड़ित परिवार के पास झुलसे बेटे को इलाज कराने की भी राशि नहीं नोट: फोटो मेल से भेजा गया है. संवाददाता, दिघवाराथाना क्षेत्र की मानूपुर पंचायत के अधीन ईशुपुर गांव में शनिवार की रात चूल्हे से निकली चिनगारी की चपेट में आने से एक व्यक्ति का घर जल कर राख हो गया. वहीं आग में एक बालक गंभीर रूप से झुलस गया. झुलसे हुए बालक की पहचान ईशुपुर निवासी अखिलेश राम के पुत्र संजीत कुमार के रूप में हुई है. मिली जानकारी के मुताबिक, ईशुपुर निवासी अखिलेश राम के घर में शनिवार की रात चूल्हे से निकली चिनगारी ने विकराल रूप धारण कर लिया एवं अगलगी में सब कुछ जल कर राख हो गया. उधर, पंचायत के मुखिया संजीत सिंह ने पीड़ित परिवार को तत्काल पांच सौ रुपये उपलब्ध कराये हैं. इस बाबत सीओ अजय शंकर ने बताया कि पीड़ित परिवार को सरकारी नियमानुसार हरसंभव मदद की जायेगी. अगलगी के बाद पीड़ित अखिलेश राम के परिजनों की रातें कैसे कटेगी, यह एक यक्ष प्रश्न बन गया है. दाने-दाने को मुंहताज हुए पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद करने के प्रयास में ग्रामीण जुटे थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >