हेलमेट पहने बाइकर्स को ट्रैफिक इंचार्ज ने भेंट किया गुलाब छपरा (सारण). हेलमेट लगा कर चलनेवाले बाइकर्स को यातायात प्रभारी नीलमणि ने शनिवार को गुलाब का फूल भेंट किया और चॉकलेट खिलाया. जिला परिवहन पदाधिकारी श्याम किशोर ने हेलमेट पहन कर बाइक चलानेवाले को गरमा-गरम जलेबी खिला कर उनकी प्रशंसा की. बिना हेलमेट के बाइक चलानेवालों को पकड़ कर दोनों पदाधिकारियों ने चालान काट दिया. शहर के नगर थाना चौक पर डीटीओ तथा यातायात प्रभारी ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया. अकेले नगर थाने में 87 दोपहिया वाहनों को पकड़ा गया तथा पूरे जिले में 150 बाइकें पकड़ी गयी. डीटीओ श्याम किशोर ने बताया कि शहर सड़क सुरक्षा जागरूकता सप्ताह के अवसर पर 11 एवं 14 जनवरी को भारत स्काउट एंड गाइड और 12 तथा 16 जनवरी को एनसीसी कैडेट यातायात व्यवस्था की कमान संभालेंगे. 10 से 16 जनवरी तक सोनपुर में कम्यूनिटी पुलिस ट्रैफिक कंट्रोल करेगी. 12 जनवरी को नगर पर्षद के सभागार में निबंध लेखन, सामान्य ज्ञान, भाषण प्रतियोगिता का आयोजन होगा, जिसके विजेताओं को गणतंत्र दिवस पर पुरस्कृत किया जायेगा.
हेलमेट पहने बाइकर्स को ट्रैफिक इंचार्ज ने भेंट किया गुलाब
हेलमेट पहने बाइकर्स को ट्रैफिक इंचार्ज ने भेंट किया गुलाब छपरा (सारण). हेलमेट लगा कर चलनेवाले बाइकर्स को यातायात प्रभारी नीलमणि ने शनिवार को गुलाब का फूल भेंट किया और चॉकलेट खिलाया. जिला परिवहन पदाधिकारी श्याम किशोर ने हेलमेट पहन कर बाइक चलानेवाले को गरमा-गरम जलेबी खिला कर उनकी प्रशंसा की. बिना हेलमेट के बाइक […]
