अस्पताल परिसर के सौंदर्यीकरण के लिए प्रशासन ने शुरू की तैयारी

बदला दिखेगा सदर अस्पताल साल 2016 में अस्पताल परिसर के सौंदर्यीकरण के लिए अस्पताल प्रशासन ने कवायद कर दी है. परिसर की स्वच्छता पर विशेष ध्यान रखा जायेगा. जलनिकासी की व्यवस्था सुचारु की जायेगी. वहीं, परिसर में प्लांटेशन के अलावा खूबसूरती बढ़ाने के लिए सजावटी पौधे भी लगाये जायेंगे. वहीं, मरीजों व उनके परिजनों की […]

बदला दिखेगा सदर अस्पताल

साल 2016 में अस्पताल परिसर के सौंदर्यीकरण के लिए अस्पताल प्रशासन ने कवायद कर दी है. परिसर की स्वच्छता पर विशेष ध्यान रखा जायेगा. जलनिकासी की व्यवस्था सुचारु की जायेगी. वहीं, परिसर में प्लांटेशन के अलावा खूबसूरती बढ़ाने के लिए सजावटी पौधे भी लगाये जायेंगे. वहीं, मरीजों व उनके परिजनों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए अस्पताल के सभी भवनों की नंबरिंग की जायेगी व कार्यालयों के सामने नक्शा बनवा कर लगाया जायेगा.
लगाये जायेंगे फूलों के ढेर सारे पौधे
मरीजों व उनके परिजनों की सहूलियत का रखा जायेगा पूरा ध्यान
छपरा (सारण) : सदर अस्पताल नये वर्ष में बदला-बदला दिखेगा. अस्पताल परिसर के नजारे को बदलने की कवायद कर दी गयी है. इसको लेकर सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डाॅ शंभूनाथ सिंह ने पूरे परिसर का निरीक्षण किया और की जा रहीं तैयारियों का जायजा लिया. परिसर को स्वच्छ तथा सुंदर बनाने की दृष्टि से महत्वपूर्ण कार्य योजना बनायी गयी है.
जलनिकासी तथा कूड़ा-कचरा निष्पादन के भी उपाय किये जा रहे हैं. अस्पताल की चहारदीवारी के
अंदर तथा सभी भवनों के
आस-पास फूल के पौधे लगाये
जायेंगे. परिसर को सुंदर बनाने के लिए सजावटी पौधे भी लगाने की तैयारी की गयी है. इमरजेंसी,आइसीयू, एएनएम स्कूल, ओपीडी, क्षेत्रीय जांच घर, पोस्टमार्टम हाउस समेत अन्य भवनों के आस-पास प्लांटेशन कराया .
जायेगा. साथ ही अस्पताल के सभी भवनों की नंबरिंग कर उसमें संचालित कार्यालयों के नाम के साथ नक्शा बनवा कर सभी जगह लगवाये जायेंगे. निरीक्षण के दौरान अस्पताल प्रबंधक राजेश्वर प्रसाद, लेखापाल बंटी कुमार, शशि कुमार, संजय कुमार समेत अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >