बैंक लूट की योजना बनाते चार अपराधी गिरफ्तार

भेल्दी (अमनौर) : अंतरप्रांतीय बैंक लूटेरा गिरोह के चार अपराधियों को पुलिस ने कटसा-सुतिहार पथ पर स्थित बसंतपुर हाइस्कूल के पास छापेमारी कर बुधवार को गिरफ्तार कर लिया. इस दौरान एक अपराधी भागने में कामयाब हो गया. गिरफ्तार अपराधियों के पास पुलिस ने चोरी व लूट की दो बाइकें तथा एक देशी पिस्तौल, दो कारतूस, […]

भेल्दी (अमनौर) : अंतरप्रांतीय बैंक लूटेरा गिरोह के चार अपराधियों को पुलिस ने कटसा-सुतिहार पथ पर स्थित बसंतपुर हाइस्कूल के पास छापेमारी कर बुधवार को गिरफ्तार कर लिया. इस दौरान एक अपराधी भागने में कामयाब हो गया. गिरफ्तार अपराधियों के पास पुलिस ने चोरी व लूट की दो बाइकें तथा एक देशी पिस्तौल, दो कारतूस, दो मोबाइलें बरामद की है. थानाध्यक्ष शाहिद अख्तर ने बताया कि गिरफ्तार चारों अपराधी छपरा शहर के रहनेवाले हैं.

और पड़ोसी राज्य उत्तरप्रदेश के बलिया में भी बैंक लूट, एटीएम काउंटर पर लूटपाट करने के मामले में वांटेड हैं. इन अपराधियों की गिरफ्तारी कर पुलिस ने कटसा ग्रामीण बैंक लूट की योजना को नाकाम कर दिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि पांच अपराधियों द्वारा कटसा स्थित ग्रामीण बैंक लूट की योजना बनाने की गुप्त सूचान मिली, जिसके आधार पर बुधवार की दोपहर छापेमारी की गयी. छापेमारी के दौरान एक अपराधी भागने में सफल हो गया. उसकी शिनाख्त कर ली गयी है.

और उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. थानाध्यक्ष ने बताया कि नगर थाना क्षेत्र के हरिमोहन गली, सलेमपुर निवासी गणेश प्रसाद के पुत्र धर्मेंद्र कुमार, दहियावां निवासी हरेंद्र सिंह के पुत्र ब्रजेश कुमार सिंह, आजाद नगर के दिलीप सिंह के पुत्र अभिमन्यु कुमार, छोटा तेलपा के ललन राय के पुत्र मिथिलेश कुमार को गिरफ्तार किया गया है.

सभी के खिलाफ भेल्दी थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. धर्मेंद्र के खिलाफ छपरा तथा बलिया नगर थाने में आधा दर्जन लूट व डकैती के मामले दर्ज हैं. ब्रजेश के खिलाफ छपरा नगर थाने में एक, अभिमन्यु के खिलाफ छपरा नगर एवं मुफस्सिल तथा बलिया कोतवाली में एक-एक मामला, मिथिलेश के खिलाफ छपरा नगर एवं बलिया कोतवाली में एक मामला लंबित है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >