पुलिस पर हमला करनेवाले 20 नामजद

पुलिस पर हमला करनेवाले 20 नामजद एक हजार अज्ञात पर भी एफआइआरसंवाददाता-मढ़ौरा. पुलिस पर जानलेवा हमला करने में थाना के जमादार सिंधु द्वारा मढ़ौरा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. जिसमें 20 नामजद तथा एक हजार अज्ञात लोगों को अभियुक्त बनाया गया. मालूम हो कि उप प्रमुख सुदेश्वर दीक्षित की हत्या के बाद उग्र भीड़ […]

पुलिस पर हमला करनेवाले 20 नामजद एक हजार अज्ञात पर भी एफआइआरसंवाददाता-मढ़ौरा. पुलिस पर जानलेवा हमला करने में थाना के जमादार सिंधु द्वारा मढ़ौरा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. जिसमें 20 नामजद तथा एक हजार अज्ञात लोगों को अभियुक्त बनाया गया. मालूम हो कि उप प्रमुख सुदेश्वर दीक्षित की हत्या के बाद उग्र भीड़ ने पुलिस जीप पर पथराव करते हुए जीप को आग के हवाले कर दिया गया. पत्थरबाजी में सैफ के जवान जमदार दया सिंधु तिवारी किसी तरह भाग कर अपनी जान बचायी. दया सिंधु ने मढ़ौरा थाना में एक प्राथमिकी दर्ज करायी है, जिसमें कहा गया है कि घटना के बाद जब वे घटना स्थल पर पहुंचे तो लोग हजारों की संख्या में हाथ में लाठी-डंडा लेकर पुलिस जीप को पीटने लगे. अंधेरे का फायदा उठा कर वे सभी अपनी किसी तरह जान बचायी. भीड़ ने पुलिस कर्मी के हाथ से राइफल भी छिन लिया. घटना की सूचना पर वरीय पदाधिकारी को देने के बाद किसी तरह छुप कर वे मढ़ौरा पहुंचे. प्राथमिकी में नागेंद्र प्रसाद, पंकज कुमार, संतोष कुमार, संजय जायसवाल सहित 20 को नामजद तथा एक हजार अज्ञात लोगों को अभियुक्त बनाया गया है. दूसरी तरफ रोड जाम करने की भी थाना में दूसरी प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिसमें 22 नामजद एवं एक हजार अज्ञात लोगों को अभियुक्त बनाया गया है. घटना के तीसरे दिन मिर्जापुर में अभी भी पुलिस कैंप कर रही है. पुलिस के प्रयास से रोड पर गिरे पेड़ को हटा दिये गये हैं तथा यातायात चालू कर दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >