लीड कूड़े से बनेगा खाद, कचरे से होगी कमाई

लीड कूड़े से बनेगा खाद, कचरे से होगी कमाईसहूलियत. पांच एकड़ में बनेगा डंपिंग जाेन व प्रोसेसिंग प्लांट, शहर होगा स्वच्छनगर पर्षद की परियोजना को राज्य सरकार ने दी स्वीकृति, नये साल में शुरू होगा काम10करोड़ की लागत से रउजा इलाके में धरातल पर उतरेगी महत्वाकांक्षी योजनासस्ते दाम में किसानों को बेची जायेगी जैविक खाद, […]

लीड कूड़े से बनेगा खाद, कचरे से होगी कमाईसहूलियत. पांच एकड़ में बनेगा डंपिंग जाेन व प्रोसेसिंग प्लांट, शहर होगा स्वच्छनगर पर्षद की परियोजना को राज्य सरकार ने दी स्वीकृति, नये साल में शुरू होगा काम10करोड़ की लागत से रउजा इलाके में धरातल पर उतरेगी महत्वाकांक्षी योजनासस्ते दाम में किसानों को बेची जायेगी जैविक खाद, शहर की बढ़ेगी सुंदरतानोट: इससे संबंधित दो अच्छी तसवीरे थोड़ी देर में भेजी जा रही है. नोट: फोटो नंबर 25 सी.एच.पी 2, 3 है कैप्सन होगा- सड़कों पर इसी ढंग से फैला रहता है कचरा. अब इसी से तैयार होगा जैविक खाद इंट्रो : नये साल में नगर पर्षद छपरा के लोगों को बड़ा तोहफा देने वाला है. शहर को स्वच्छ बनाने के लिए यहां कूड़े का डंपिंग जोन व प्रोसेसिंग प्लांट की महत्वाकांक्षी परियोजना पर काम शुरू हो जायेगा. कूड़े से जैविक खाद बनाकर जहां नियामक सस्ते दाम पर किसानों को बेचेगा. वहीं कचरे से कमाई कर नप अपनी झोली भर कर माली हालत भी सुधारेगा. इस पैसे से नगर पर्षद में कई जरूरी संसाधन खरीदे जायेंगे. 10 करोड़ की लागत वाली इस योजना को राज्य सरकार की स्वीकृति मिल गयी है. अब जल्द ही संबंधित कंपनी काम शुरू करेगी. संवाददाता-छपरा (सारण). कूड़े-कचरे से नगर परिषद करेगी धन की कमाई. कूड़ा कचरा से तैयार होगा खाद. नगर परिषद के द्वारा लगाया जायेगा प्लांट. राज्य सरकार ने इसकी स्वीकृति दे दी है. कूड़ा कचरा को डंप करने के लिए प्रोसोसिंग प्लांट लगाया जायेगा. इस पर करीब 10 करोड़ की लागत आयेगी. कूड़ा कचरा डंपिंग व प्रोसेसिंग प्लांट पांच एकड़ भूमि पर लगेगा. भूमि का चयन कर लिया गया है. नगर पर्षद प्रशासन ने कूड़ा कचरा डंपिंग व प्रोसेसिंग प्लांट लगाने हेतु राशि उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है. क्या है उद्देश्य शहर को स्वच्छ व सुंदर बनोन की योजना व्यापक स्तर पर बनायी गयी है. शहर के लिए गंभीर बन चुकी कूड़ा कचरा की ढ़ेर दूर होगी. सफाई व्यवस्था बेहतर होगी. कूड़ा-कचरा की डंपिंग की व्यवस्था नहीं है. शहर में जगह-जगह कूड़ा कचरा का ढ़ेर गला हुआ है. एक स्थान से उठाकर दूसरे स्थान पर कूड़ा कचरा फंेक दिया जा रहा है. इसका मुख्य वजह डंपिंग की व्वस्था नहीं है. इसी समस्या को दूर करने के उद्देश्य से नगर परिषद के द्वारा व्यापक कार्य योजना बनायी गयी है. क्या है स्थितिराज्य सरकार ने योजना को स्वीकृति प्रदान कर दी है. शहर के रौजा के समीप स्थल का सर्वेक्षण कर लिया गया है. सर्वेक्षित भूमि का क्रय नगर परिषद के द्वारा बाजार भाव से करेगा. इसके लिए सरकार से राशि उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है. इस वित्तीय वर्ष के अंत तक कूड़ा-कचरा डंपिंग व प्रोसेसिंग प्लांट को चालू करने का लक्ष्य रखा गया है. क्या कहते हैं अधिकारीपांच एकड़ भूमि पर कूड़ा-कचरा डंपिंग व प्रोसेसिंग प्लांट बनेगा. इसकी कार्य योजना बना ली गयी है. राज्य सरकार से राशि उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है. इसके लिए भूमि का चयन कर लिया गया है. अजय कुमार रायकार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद, छपरा होगा यह लाभ-शहर के स्वच्छ रखना आसान होगा-कूड़ा-कचरा से खाद तैयार होगा-खाद बेचकर नगर परिषद धान अर्जित करेगा -कूड़ा-कचरा से नहीं फैलेगी बीमारी-गंदगी के कारण मच्छरों के बढ़ रहे प्रकोप पर रोक लगेगा -कूड़ा कचरा से उत्पन्न हो रहे प्रदूषण पर लगाम लगेगा. -कूड़ा-कचरा से नाला जाम की समस्या से मुक्ति मिलेगी-नाला से निकलने वाले कचरा का निष्पादन सही ढ़ंग से हो सकेगा-जैविक खाद की उपलब्धता बढ़ेगी-जैविक खाद का खेतों में प्रयोग बढ़ेगा-जैविक खेती को बढ़ावा मिलेगा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >