जंगलराज की ओर लौट रहा है बिहार : डॉ प्रेम

जंगलराज की ओर लौट रहा है बिहार : डॉ प्रेम छपरा. बिहार में हो रहीं लगातार घटनाओं से ऐसा प्रतीत होता है कि हम जंगलराज की ओर लौट रहे हैं. पूरे राज्य में अपराध व लूट की घटनाएं बढ़ रही हैं. विकास की गति ठप पड़ी है. स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गयी हैं. उक्त बातें विधानसभा […]

जंगलराज की ओर लौट रहा है बिहार : डॉ प्रेम छपरा. बिहार में हो रहीं लगातार घटनाओं से ऐसा प्रतीत होता है कि हम जंगलराज की ओर लौट रहे हैं. पूरे राज्य में अपराध व लूट की घटनाएं बढ़ रही हैं. विकास की गति ठप पड़ी है. स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गयी हैं. उक्त बातें विधानसभा के प्रतिपक्ष के नेता डॉ प्रेम कुमार ने राजेंद्र स्टेडियम में सांसद राजीव प्रताप रूडी के ऐच्छिक कोष से जनता को 15 एंबुलेंस व पांच शव वाहन समर्पित करने के मौके पर आयोजित सभा में कहीं. उन्होंने कहा कि नयी सरकार से लोगों को उम्मीद बंधी थी कि मुख्यमंत्री विधि व्यवस्था में सुधार करेंगे. उन्होंने भी कानून का राज स्थापित करने का वादा किया था. मगर नतीजे बिल्कुल उलट दिख रहे हैं. सूबे में आम आदमी, व्यापारी व अधिकारी स्वयं को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं. लोगों के घरों समेत मंदिर भी असुरक्षित हो गये हैं. सरकार केवल कागजी काम कर रही है. उन्होंने कहा कि हम सदन से लेकर सड़क तक इस तरह की घटनाओं का विरोध करेंगे. मौके पर अटल बिहारी वाजपेयी को उनके जन्मदिन पर नमन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश समेत विदेशों में सम्मान बढ़ने की बात कहीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >