कौशल विकास केंद्र के लिए सीग्रीवाल ने उठाया मामला

कौशल विकास केंद्र के लिए सीग्रीवाल ने उठाया मामला छपरा. महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल ने लोकसभा में नियम 377 के अधीन सूचना के अंतर्गत अपने संसदीय क्षेत्र के दो जिलों सारण तथा सीवान के हुनरमंद लोगों के विकास के लिए कौशल विकास केंद्र खोले जाने का मामला उठाया. सांसद के प्रतिनिधि विवेक कुमार […]

कौशल विकास केंद्र के लिए सीग्रीवाल ने उठाया मामला छपरा. महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल ने लोकसभा में नियम 377 के अधीन सूचना के अंतर्गत अपने संसदीय क्षेत्र के दो जिलों सारण तथा सीवान के हुनरमंद लोगों के विकास के लिए कौशल विकास केंद्र खोले जाने का मामला उठाया. सांसद के प्रतिनिधि विवेक कुमार सिंह ने बताया कि सांसद श्री सीग्रीवाल ने संसद में यहां के लोगों के परंपरागत हुनर की जानकारी देते हुए बताया कि यहां के लोग भांति-भांति की कलाओं से परिपूर्ण हैं और जगह-जगह अपनी कला का प्रदर्शन भी करते हैं. मिट्टी के बरतनों, राजमिस्त्री के रूप में मकानों पर उकेरी गयी कलाकृतियों समेत अन्य कलाओं से भी लोग संपन्न है. इन्हें कौशल विकास केंद्र के माध्यम से प्रशिक्षण देने पर इनमें और भी निखार आ सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >