हिंदी में कार्य करनेवाले रेलकर्मी हुए पुरस्कृत

हिंदी में कार्य करनेवाले रेलकर्मी हुए पुरस्कृत नोट. फोटो नंबर 23 सीएचपी 12 है. कैप्सन होगा- रेलकर्मी को पुरस्कृत करते एडीआरएम सोनपुर. रेल मंडल मुख्यालय स्थित पुस्तकालय में बुधवार को राजभाषा हिंदी पर कार्यशाला का आयोजन किया गया. इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक आरपी मिश्रा ने विभिन्न स्टेशनों से आये प्रतिनिधियों से राजभाषा […]

हिंदी में कार्य करनेवाले रेलकर्मी हुए पुरस्कृत नोट. फोटो नंबर 23 सीएचपी 12 है. कैप्सन होगा- रेलकर्मी को पुरस्कृत करते एडीआरएम सोनपुर. रेल मंडल मुख्यालय स्थित पुस्तकालय में बुधवार को राजभाषा हिंदी पर कार्यशाला का आयोजन किया गया. इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक आरपी मिश्रा ने विभिन्न स्टेशनों से आये प्रतिनिधियों से राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार की विस्तृत जानकारी प्राप्त करते हुए इस पर विशेष ध्यान देने की जरूरत बतायी. दूसरी ओर रामवृक्ष बेनीपुरी की जयंती भी मनायी गयी. इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक ने बेनीपुरी जी के चित्र पर माल्यार्पण अर्पित किया एवं कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए बेनीपुरी जी की जीवनी पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला. इसके पूर्व उन्होंने सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अवसर पर भी सोनपुर रेल मंडल में कई कार्यक्रम आयोजित कर हिंदी में प्रतियोगिताएं आयोजित की थीं. इसमें निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को एडीआरएम ने पुरस्कृत किया था. सोनपुर में निबंध लेखन में प्रथम पुरस्कार प्रभात कुमार मिश्रा, द्वितीय पुरस्कार शंभु पासवान एवं तृतीय पुरस्कार चंचल किशोर को प्राप्त हुआ. कार्यक्रम का संचालन राजभाषा अधिकारी एके श्रीवास्तव ने किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >