सदर अस्पताल में खुलेगी कैंटीन

सदर अस्पताल में खुलेगी कैंटीनमरीजों व उनके परिजनों को हाेगी सुविधाओपीडी के मुख्य गेट के पास लगेगा टाइल्सकई योजनाओं को मिली स्वीकृतिरोगी कल्याण समिति की बैठक में लिया गया निर्णयनोट: फोटो नंबर 23 सी.एच.पी 11 है कैप्सन होगा- बैठक करते सिविल सर्जन, उपाधीक्षक व अन्य छपरा (सारण). सदर अस्पताल में खुलेगी कैंटीन. मरीजों को जलपान […]

सदर अस्पताल में खुलेगी कैंटीनमरीजों व उनके परिजनों को हाेगी सुविधाओपीडी के मुख्य गेट के पास लगेगा टाइल्सकई योजनाओं को मिली स्वीकृतिरोगी कल्याण समिति की बैठक में लिया गया निर्णयनोट: फोटो नंबर 23 सी.एच.पी 11 है कैप्सन होगा- बैठक करते सिविल सर्जन, उपाधीक्षक व अन्य छपरा (सारण). सदर अस्पताल में खुलेगी कैंटीन. मरीजों को जलपान व भोजन की बेहतर सुविधा मिलेगी. प्राइवेट पब्लिक पार्टनरशिप मोड पर इसका संचालन होगा. यह निर्णय रोगी कल्याण समिति की बैठक में बुधवार को लिया गया. अस्पताल परिसर में इसके लिए स्थल का भी निर्धारण कर दिया गया है. इसकी पूरी कार्य योजना तैयार कर ली गयी है. कैंटीन में गुणवत्तायुक्त व उचित दर पर चाय, जलपान व भोजन उपलब्ध कराया जायेगा. सिविल सर्जन निर्मल कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सदर अस्पताल के विकास व सुविधाओं के विस्तार की कई योजनाओं पर चर्चा हुई. उपाधीक्षक सह सचिव डॉ शंभुनाथ सिंह ने कहा कि सभी बेडों की रंगाई, गद्दा की रिपेयरिंग का कार्य शुरू कर दिया गया है. ओपीडी के मुख्य गेट के पास टाइल्स लगाने की स्वीकृति दी गयी. आपात कालीन कक्ष के पास चेकर टाइल्स, वाल टाइल्स तथा रेलिंग लगाने की योजना को सदस्यों ने स्वीकृति दे दी. अस्पताल परिसर में शुद्ध पेयजल की सुविधा के लिए चार स्थानों पर चापाकल लगाया जायेगा. इसके लिए स्थानीय विधायक को पत्र लिख कर अनुरोध करने का निर्णय लिया गया गया. अस्पताल परिसर में स्ट्रीट लाइट लगाने, नयी बेड शीट, कंबल क्रय करने के लिए सरकार से राशि उपलब्ध कराने का सदस्यों ने अनुरोध पत्र भेजने का निर्णय लिया. सदस्यों के सवालों का जवाब देते हुए उपाधीक्षक ने कहा कि सदर अस्पताल की भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराने का मामला न्यायालय में लंबित है. न्यायालय से निर्णय के आलोक में कार्रवाई होगी. सभी विभागों के लिए कुरसी, टेबुल, अलमारी, रैक आदि खरीदा जायेगा. सदस्यों ने गत बैठक की कार्यवाही की संपुष्टि की तथा पिछले वर्ष के आय-व्यय का अनुमोदन किया गया. बैठक में जिला पर्षद उपाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह चुन्नू, अस्पताल प्रबंधक राजेश्वर प्रसाद, डॉ विजया रानी सिंह, सैफूद्दीन खां आदि ने भाग लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >