सीओ के आदेश का नहीं हो रहा है अनुपालन

सीओ के आदेश का नहीं हो रहा है अनुपालन छपरा (सारण). सदर अंचल पदाधिकारी के आदेश का अनुपालन नहीं करने के खिलाफ डीएम से शिकायत की गयी है. दहियावां टोला निवासी तथा सेवानिवृत्त अधिकारी विश्वनाथ सिंह ने डीएम को दिये आवेदन में कहा है कि 11 अगस्त, 2015 को ही अंचल पदाधिकारी ने 13 जमाबंदियों […]

सीओ के आदेश का नहीं हो रहा है अनुपालन छपरा (सारण). सदर अंचल पदाधिकारी के आदेश का अनुपालन नहीं करने के खिलाफ डीएम से शिकायत की गयी है. दहियावां टोला निवासी तथा सेवानिवृत्त अधिकारी विश्वनाथ सिंह ने डीएम को दिये आवेदन में कहा है कि 11 अगस्त, 2015 को ही अंचल पदाधिकारी ने 13 जमाबंदियों को रद्द कर दिया था. जालसाजी कर फर्जी ढंग से करायी गयी जमाबंदी को अंचल पदाधिकारी ने रद्द करते हुए हलका कर्मचारी को भेजने का आदेश पारित किया, लेकिन अब तक हलका कर्मचारी को आदेश नहीं भेजा गया है. विश्ववनाथ सिंह ने बताया कि इस मामले में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में मामला दर्ज है और निगरानी के द्वारा जांच कर आरोप पत्र दाखिल किया जा चुका है. इसी मामले में कई कर्मियों पर कार्रवाई भी हो चुकी है. बावजूद इसके मामले को दबाया जा रहा है और अंचल पदाधिकारी के आदेश की अवहेलना हो रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >