ग्रामीण क्षेत्रों में सेवा देने में चौथे स्थान पर है इंडस इंड

सीवान : जिले के आंदर बाजार स्थित इंडस इंड बैंक की तीसरी वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन चकरी पंचायत के मुखिया अवध किशोर शर्मा ने दीप जला कर किया. उन्होंने कहा कि तीन सालों में इंडस इंड बैंक ने ग्राहकों के बीच अच्छी सेवा का प्रदर्शन कर अपनी पहचान बनायी है. मौके पर शाखा […]

सीवान : जिले के आंदर बाजार स्थित इंडस इंड बैंक की तीसरी वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन चकरी पंचायत के मुखिया अवध किशोर शर्मा ने दीप जला कर किया.

उन्होंने कहा कि तीन सालों में इंडस इंड बैंक ने ग्राहकों के बीच अच्छी सेवा का प्रदर्शन कर अपनी पहचान बनायी है. मौके पर शाखा प्रबंध राजीव कुमार ने कहा कि पूरे भारत वर्ष में ग्रामीण क्षेत्रों में काम करनेवाले बैंकों में इंडस इंड बैंक चौथे स्थान पर है. उन्होंने कहा कि यह सब ग्राहकों के सहयोग से ही संभव हो पाया है.

उन्होंने ग्राहकों को भविष्य में इससे बेहतर सेवा देने का वादा किया. मौके पर संजीव कुमार, प्रशांत सिंह, राहुल कुमार शर्मा, डॉ ओम प्रकाश पांडेय आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >