स्टेशन परिसर में बनेगा हेलीपैडसराहनीय. छपरा जंकशन बनेगा विश्वस्तरीय, अगले 40 वर्षों में यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर बन रही योजनास्टेशन परिसर में स्वास्थ्य सुविधाएं, ग्रीन बिल्डिंग, एटीएम फार्मेसी की भी होंगी सुविधाएंपूर्वोत्तर रेलवे के ए वन स्टेशन के रूप में चिह्नित छपरा जंकशन के यात्रियों को आवश्यक सुविधाएं मिलेंगीयोजना को धरातल पर उतारने के लिए मंत्रालय स्तर पर बन रहा एस्टिमेट नोट: फोटो नंबर 20 सी.एच.पी 1 है कैप्सन होगा- छपरा जंकशन संवाददाता, छपरा (सदर)रेल मंत्रालय छपरा जंकशन से यात्रा करनेवाले यात्रियों की सुविधा के लिए हेलीपैड, स्वास्थ्य सुविधाओं के अलावा मार्केटिंग व मेहमानबााजी की सुविधा उपलब्ध करायेगा. केंद्र सरकार ने देेश के 400 ए वन श्रेणी के स्टेशनों को सुविधा देने के दौरान ही छपरा जंकशन का भी चयन किया है. इसके तहत स्टेशन के पुन: विकास के लिए, स्टेशन भवन की सुविधा के अनुसार निर्माण, अलग-अलग बिना बाधा के स्टेशन के भीतर प्रवेश एवं निकास की व्यवस्था करना है. इसके अलावा स्टेशन परिसर में यात्रियों का जमाव कम करने के लिए कैटरिंग, स्मॉल रिट खुदरा दुकानें, वाश रूम्स, यात्रियों के लिए एटीएम, फार्मेसी, इंटरनेट की सुविधाएं भी यात्रियों को देने की योजना है. इसके अलावा किसी भी स्थिति में पार्सल विभाग के सामान को प्लेटफाॅर्म पर नहीं ले जाने की व्यवस्था की जायेगी. रेल मंत्रालय अपने बजट में प्रावधान कर विश्वस्तरीय जंकशन बनाने के लिए छपरा जंकशन का एस्टिमेट तैयार करने में लग चुका है. एस्टिमेट तैयार होते ही टेंडर व अन्य प्रक्रियाएं शुरू होंगी. स्टेशन के दक्षिण तथा उत्तर से प्रवेश व निकासी की होगी सुविधारेलवे ने यात्रियों की परेशानियों को कम करने तथा भीड़ पर नियंत्रण के लिए दोनों तरफ दक्षिण तथा उत्तर प्रदेश तथा निकासी की योजना बनायी है यात्रियों को किसी भी सेक्शन में जाने के लिए इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम से जानकारियां होंगी उपलब्धस्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया तथा स्टेशन पर ट्रेन पकड़नेवाले या उतरनेवाले यात्रियों को बेहतर सुविधा एवं पार्किग की व्यवस्था होगी प्राकृतिक रोशनी तथा वेंटिलेशन वाली अनुकूल ग्रीन बिल्डिंग का होगा निर्माणअगले 40 वर्षों में यात्रियों की भीड़ के मद्दनेजर प्लेटफाॅर्म तथा लाइन निर्माण की सुविधा को ध्यान में रख कर ही स्टेशन का विकास करने की योजना है स्टेशन से सरकारी एवं निजी वाहनों के आवागमन की सुविधा भी बहाल करने की है योजनाक्या कहते हैं अधिकारीरेल मंत्रालय द्वारा छपरा जंकशन को विश्वस्तरीय स्टेशन बनने के लिए एस्टिमेट तैयार किया जा रहा है. देश के चार सौ चिह्नित स्टेशनों में छपरा जंकशन भी शामिल है. यात्रियों को अधिक-से-अधिक सुविधाएं देने के प्रति रेल प्रशासन संकल्पित है.अशोक कुमार पीआरओ, वाराणसी मंडल, पूूवोत्तर वाराणसी छपरा जंकशन एक नजर में मंडल का नाम-वाराणसीस्टेशन की श्रेणी- ए वनवित्तीय वर्ष 14-15 में आय 50 करोड़ 73 लाख 82 हजार प्रतिदिन यात्रा करनेवाले यात्रियों की औसतन संख्या – 12559हर समय यात्रियों की औसत अधिकतम भीड़- 50640 वर्षों बाद अनुमानित भीड़- 13815स्टेशन पर ठहराव वाले मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों की संख्या- 119छपरा जंकशन से खुलनेवाली यात्री ट्रेनों की संख्या-9मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों की संख्या- 12 पार्सल से वार्षिक आय- एक करोड़ 47 लाख 44 हजारपार्सल की मात्रा- 8480 मीटरिक टनस्टेशन मेंटेनेंस पर वार्षिक खर्च- 57 लाख 42 हजार स्टेशन बिल्डिंग, ट्रैक तथा प्लेटफाॅर्म का कुल क्षेत्रफल-185690.18 वर्ग मीटरसर्कुलेटिंग एरिया का क्षेत्रफल-3362 वर्ग मीटर
स्टेशन परिसर में बनेगा हेलीपैड
स्टेशन परिसर में बनेगा हेलीपैडसराहनीय. छपरा जंकशन बनेगा विश्वस्तरीय, अगले 40 वर्षों में यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर बन रही योजनास्टेशन परिसर में स्वास्थ्य सुविधाएं, ग्रीन बिल्डिंग, एटीएम फार्मेसी की भी होंगी सुविधाएंपूर्वोत्तर रेलवे के ए वन स्टेशन के रूप में चिह्नित छपरा जंकशन के यात्रियों को आवश्यक सुविधाएं मिलेंगीयोजना को धरातल पर उतारने के […]
