बिना कनेक्शन बिजली जलाने पर प्राथमिकी परसा. परसा बाजार नगर पंचायत के सैदपुर तथा महम्मदपुर गांव में अवैध रूप से बिजली जला रहे चार उपभोक्ताओं को बिजली विभाग के कनीय अभियंता ने जांच के क्रम में पकड़ लिया. यह जानकारी परसा विद्युत कनीय अभियंता सुधांशु भूषण ने दी. उन्होंने बताया कि सैदपुर के महेश राय पर 30 हजार 547 रुपये, रामा साह पर 30 हजार 547 रुपये, फारूक मियां पर 10 हजार 696 रुपये तथा रवींद्र राय पर 10 हजार 696 रुपये का जुर्माना लगाते हुए दरियापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. जेइ ने बताया कि बिजली बिल का बकाया रखनेवाले उपभोक्ताओं की जांच की जा रही है और उपभोक्ताओं को चिह्नित कर बिजली कनेक्शन से मुक्त करने की पहल शुरू कर दी गयी है.
बिना कनेक्शन बिजली जलाने पर प्राथमिकी
बिना कनेक्शन बिजली जलाने पर प्राथमिकी परसा. परसा बाजार नगर पंचायत के सैदपुर तथा महम्मदपुर गांव में अवैध रूप से बिजली जला रहे चार उपभोक्ताओं को बिजली विभाग के कनीय अभियंता ने जांच के क्रम में पकड़ लिया. यह जानकारी परसा विद्युत कनीय अभियंता सुधांशु भूषण ने दी. उन्होंने बताया कि सैदपुर के महेश राय […]
