पटना ने कबड्डी में दोनों वर्गों में जीता खिताब

सोनपुर मेले में कबड्डी व कुश्ती का लोगों ने उठाया आनंद सोनपुर : सोनपुर मेले के अवसर पर आयोजित होनेवाली खेलकूद प्रतियोगिता की कड़ी में शुक्रवार को पटना व पूर्णिया के बीच पुरुष वर्ग की कबड्डी, वहीं पूर्णिया से ही महिला वर्ग का भी कबड्डी मैच हुआ. इसमें महिला व पुरुष वर्ग की दोनों टीमों […]

सोनपुर मेले में कबड्डी व कुश्ती का लोगों ने उठाया आनंद
सोनपुर : सोनपुर मेले के अवसर पर आयोजित होनेवाली खेलकूद प्रतियोगिता की कड़ी में शुक्रवार को पटना व पूर्णिया के बीच पुरुष वर्ग की कबड्डी, वहीं पूर्णिया से ही महिला वर्ग का भी कबड्डी मैच हुआ.
इसमें महिला व पुरुष वर्ग की दोनों टीमों की जीत पटना प्रमंडल के नाम रही. पूर्णिया महिला एवं पुरुष वर्ग की टीमें हार गयीं. वहीं, विभिन्न जिलों से आये पहलवानों के बीच कुश्ती प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया. इसमें उपस्थित दर्शकों ने जम कर आनंद उठाया.
बिहार कुमार कुश्ती प्रतियोगिता में बीएमपी के जवान लालबहादुर यादव एवं बहादुर यादव के बीच कुश्ती हुई. इसमें लालबहादुर यादव ने जीत दर्ज दी. वहीं, बिहार किशोर कुश्ती प्रतियोगिता में मनसरीन मियां बेतिया एवं भगवान यादव कैमूर के बीच मैच हुआ. इसमें भगवान यादव ने जीत दर्ज की. वहीं, बिहार केशरी कुश्ती प्रतियोगिता में विजय यादव जहानाबाद एवं दिनेश यादव बेतिया के बीच प्रतियोगिता हुई.
इसमें विजय यादव ने जीत दर्ज की. विजेता एवं उप विजेता पहलवानों को मुख्य अतिथि सारण के डीएम दीपक आनंद ने कप एवं चेक देकर सम्मानित किया. इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी मदन कुमार, खेल पदाधिकारी बेबी कुमारी एवं राजेश शुभांगी सहित अन्य लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >