आधा दर्जन सड़कों व नालों का निर्माण मार्च तक छपरा नगर पर्षद की पांच, मढ़ौरा नगर पंचायत की एक योजना इन योजनाओं के निर्माण पर खर्च होंगे 1.65 करोड़ छपरा (सदर). छपरा नगर पर्षद तथा मढ़ौरा नगर पंचायत की पांच सड़कों व नालाें का निर्माण हर हाल में मार्च तक कराने की प्रशासनिक स्वीकृति मिल चुकी है. जिला शहरी विकास अभिकरण द्वारा अगले सप्ताह में निविदा निकाल कर इनके निर्माण का कार्य शुरू किया जायेगा. इनमें पांच योजनाएं छपरा नगर पर्षद तथा एक योजना मढ़ौरा नगर पंचायत में है. इनके निर्माण पर एक करोड़ 65 लाख रुपये खर्च होंगे. जिला शहरी विकास अभिकरण की इन योजनाओं में छपरा नगर पर्षद के वार्ड नंबर 15 में महाराणा प्रताप नगर के राजेंद्र सिंह के घर से नगीना सिंह के घर तक पीसीसी सड़क एवं नाला का जीर्णाेद्धार, 11.55 लाख से, साहेबगंज बुटनबाड़ी गढ़ से सोनरपट्टी होते राधेश्याम द्विवेदी के मकान तक 34.2 लाख की लागत से, रावल टोला रघुवंश सिंह के घर से वार्ड नंबर छह में बापू कन्या मध्य विद्यालय से लेकर रामबाबू प्रसाद की दुकान तक पीसीसी एवं नाला निर्माण 17 लाख की लागत से तथा मढ़ौरा नगर पंचायत के वार्ड नंबर छह में पकहा स्कूल से परमेश्वर साह के दलान तक पीसीसी सड़क एवं नाला निर्माण कार्य 27.21 लाख की लागत से होगा. कार्यपालक अभियंता डूडा रामप्रवेश सिंह के अनुसार, शीघ्र ही निविदा निकाल कर इन योजनाओं पर कार्य शुरू कराया जायेगा.
आधा दर्जन सड़कों व नालों का नर्मिाण मार्च तक
आधा दर्जन सड़कों व नालों का निर्माण मार्च तक छपरा नगर पर्षद की पांच, मढ़ौरा नगर पंचायत की एक योजना इन योजनाओं के निर्माण पर खर्च होंगे 1.65 करोड़ छपरा (सदर). छपरा नगर पर्षद तथा मढ़ौरा नगर पंचायत की पांच सड़कों व नालाें का निर्माण हर हाल में मार्च तक कराने की प्रशासनिक स्वीकृति मिल […]
