सीआरएस ने दीघा-पहलेजा पुल का किया निरीक्षण सोनपुर. पूर्व मध्य रेलवे के द्वारा गंगा नदी पर पहलेजा-दीघा के बीच नवनिर्मित रेल सह सड़क पुल के मुख्य संरक्षा आयुक्त पीके आचार्य ने शुक्रवार को निरीक्षण किया और संरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं का जायजा लिया. मुख्य संरक्षा आयुक्त पिछले तीन दिनों से लगातार निरीक्षण कर रहे हैं. मुख्य प्रशासनिक अधिकारी निर्माण (दक्षिण) एलएम झा, डीआरएम मनोज कुमार अग्रवाल, गंगाब्रिज के मुख्य अभियंता एके दूबे की मौजूदगी में सीआरएस ने सघन निरीक्षण किया और अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण दिशा निर्देश भी दिये. सीआरएस ने पहलेजा जंकशन से परमानंदपुर, सोनपुर से पहलेजा जंकशन तक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने सिगनल, परिचालन प्रणाली, संरक्षा से जुड़ी बिंदुओं का जायजा लिया. विभिन्न पुल-पुलिया का भी सीआरएस ने जायजा लिया.
सीआरएस ने दीघा-पहलेजा पुल का किया निरीक्षण
सीआरएस ने दीघा-पहलेजा पुल का किया निरीक्षण सोनपुर. पूर्व मध्य रेलवे के द्वारा गंगा नदी पर पहलेजा-दीघा के बीच नवनिर्मित रेल सह सड़क पुल के मुख्य संरक्षा आयुक्त पीके आचार्य ने शुक्रवार को निरीक्षण किया और संरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं का जायजा लिया. मुख्य संरक्षा आयुक्त पिछले तीन दिनों से लगातार निरीक्षण कर रहे […]
