सुरक्षा व्यवस्था में करायी गयी सरकारी जमीन की मापी

सुरक्षा व्यवस्था में करायी गयी सरकारी जमीन की मापी पानापुर. प्रखंड मुख्यालय पानापुर बाजार स्थित सरकारी जमीन की मापी भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुक्रवार को करायी गयी. स्थानीय थानाध्यक्ष मनोज कुमार साह दर्जनों पुलिस जवानों के साथ वहां मुस्तैद थे. मापी के बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी शशिभूषण साहू ने अतिक्रमणकारियों को सरकारी जमीन को […]

सुरक्षा व्यवस्था में करायी गयी सरकारी जमीन की मापी पानापुर. प्रखंड मुख्यालय पानापुर बाजार स्थित सरकारी जमीन की मापी भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुक्रवार को करायी गयी. स्थानीय थानाध्यक्ष मनोज कुमार साह दर्जनों पुलिस जवानों के साथ वहां मुस्तैद थे. मापी के बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी शशिभूषण साहू ने अतिक्रमणकारियों को सरकारी जमीन को अविलंब मुक्त करने की सख्त हिदायत दी. मालूम हो कि इस जमीन पर कब्जे में लेकर दो सांप्रदायों के बीच तनाव उत्पन्न हो गया था. तनाव को देखते हुए पिछले रविवार को मढ़ौरा एसडीओ संजय कुमार राय एवं डीएसपी अशोक कुमार सिंह पानापुर पहुंचे थे एवं दोनों पक्षों से बातचीत के बाद 18 दिसंबर को जमीन की मापी कराने की तिथि निर्धारित की थी. मापी के दौरान दोनों पक्षों के सैकड़ों लोग जमा थे. वहीं, सरकारी जमीन की बगल में स्थित कब्रिस्तान पर नट समुदाय की दावेदारी से एक दूसरा विवाद शुरू हो गया है. बीडीओ ने इस पर बाद में विचार करने की बात कही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >