अंतरप्रांतीय वाहन लुटेरा गिरोह के पांच अपराधी गिरफ्तार

अंतरप्रांतीय वाहन लुटेरा गिरोह के पांच अपराधी गिरफ्तारमध्य प्रदेश के उज्जैन के रहनेवाले है पांचों अपराधी नोट. फोटो नंबर 17 सीएचपी 7 व 8 है. कैप्सन होगा- पकड़े गये अपराधियों की जानकारी देते एडिशनल एसपी व बरामद डीजल छपरा (सारण). नगर थाना पुलिस ने अंतरप्रांतीय वाहन लुटेरा गिरोह के पांच अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया. […]

अंतरप्रांतीय वाहन लुटेरा गिरोह के पांच अपराधी गिरफ्तारमध्य प्रदेश के उज्जैन के रहनेवाले है पांचों अपराधी नोट. फोटो नंबर 17 सीएचपी 7 व 8 है. कैप्सन होगा- पकड़े गये अपराधियों की जानकारी देते एडिशनल एसपी व बरामद डीजल छपरा (सारण). नगर थाना पुलिस ने अंतरप्रांतीय वाहन लुटेरा गिरोह के पांच अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया. उनके पास से अवैध हथियार और एक पिकअप वैन बरामद किया गया है. ये पांचों अपराधी मध्यप्रदेश के उज्जैन के रहनेवाले हैं. यह जानकारी एएसपी सत्यनारायण कुमार ने गुरुवार को संवाददाता सम्मेलन में दी. इस मौके पर नगर थानाध्यक्ष रवि कुमार भी मौजूद थे. एएसपी ने बताया कि बुधवार की रात पैट्रोलिंग के दौरान संदिग्ध पिकअप वैन को नगर थानाध्यक्ष ने रोकना चाहा, तो वे भाग निकले. लेकिन, उसे दूसरी पैट्रोलिंग पार्टी ने शहर में रोक लिया और उसमें सवार पांच लोगों से पूछताछ व जांच की गयी. इस दौरान एक लोडेड कट्टा, पांच कारतूस, दो-तीन फर्जी पहचानपत्र व आधार कार्ड बरामद किये गये. पिकअप वैन का कोई कागजात नहीं मिला. वैन में 35 लीटर के 22 गैलनों में डीजल और तेल निकालने का पाइप बरामद हुआ. ये अपराधी मुख्य रूप से वाहन लूट का धंधा करते थे. अपराधी रिविलगंज थाना क्षेत्र में किसी बड़े वाहन को लूटने की योजना को अंजाम देने जा रहे थे. अपराधियों ने बताया कि बड़े वाहनों की टंकी से डीजल की चोरी का काम करते हैं. कई बार जा चुके हैं जेलपकड़े गये सभी अपराधी मध्य प्रदेश में कई बार जेल जा चुके हैं. अपराधियों के अनुसार, पिकअप वैन मकेर के निवासी मनोज सिंह का है. उसके आगे-आगे एक स्काॅर्पियो में अकरम नाम का व्यक्ति गया था. उसी के इशारे पर सभी अपराधी मिल कर वाहन लूट की घटना को अंजाम देते. इस कार्य में मनोज सिंह भी सहयोग करता है. एएसपी ने बताया कि मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के माधव नगर थाना अंतर्गत न्यू इंदिरा नगरा नाग गिरि के माल चन के पुत्र केशव (चालक), साजापुर जिले के मकस्सी थाना क्षेत्र के तकिया गांव के इब्राहिम खां के पुत्र सद्दाम खान, उज्जैन जिले के माधव नगर थाना क्षेत्र के न्यू इंदिरा नगर निवासी मीठू राय के पुत्र सोनू राय, साजापुर जिले के मकस्सी थाना क्षेत्र के बजरंग निवासी रघुनाथ सिंह के पुत्र भगवान सिंह, जाकड़ गलपुरा गांव के अंबा राय के पुत्र दिनेश कुमार को गिरफ्तार किया गया है. इसमें सहयोग करनेवाले मनोज तथा अकरम को गिरफ्तार करने के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >