गंडामन मामले में नहीं प्रस्तुत हुए गवाह

छपरा (कोर्ट) : अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीष द्वितीय विजय आनंद तिवारी के न्यायालय में चल रहे गंडामन मामले के सत्र वाद संख्या 811/13 में पुलिस द्वारा गवाह को प्रस्तुत नहीं किया जा सका. इससे गवाही की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई. शुक्रवार को इस मामले में अपराध अनुसंधान विभाग के अधिकारी की गवाही होनी थी […]

छपरा (कोर्ट) : अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीष द्वितीय विजय आनंद तिवारी के न्यायालय में चल रहे गंडामन मामले के सत्र वाद संख्या 811/13 में पुलिस द्वारा गवाह को प्रस्तुत नहीं किया जा सका. इससे गवाही की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई.
शुक्रवार को इस मामले में अपराध अनुसंधान विभाग के अधिकारी की गवाही होनी थी जो कोर्ट नहीं पहुंचे. हालांकि अभियोजन द्वारा इस संबंध में एक आवेदन कोर्ट में प्रस्तुत किया गया था.
अभियोजन ने आवेदन में उल्लेख किया है कि अपराध अनुसंधान विभाग के अधिकारी मनोज सुमन 16 दिसंबर को गवाही के लिए न्यायालय में प्रस्तुत होने का आग्रह किया है. वहीं इस मामले में आरोपित बनायी गयी तत्कालीन शिक्षिका मीना देवी और उनके आरोपित पति अर्जुन राय को मंडल कारा से कोर्ट में पेश किया गया जिनकी पेशी के उपरांत अगली तिथि 14 दिसंबर को पुन: पेश होने का आदेश दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >