छपरा (सारण) : रिश्तेदार बनकर एक ठग ने पहले मिठाई खिलायी, फिर पूर्व सैनिक से 10 हजार रुपये ठग लिये़ घटना शुक्रवार की है. जिले के अवतार नगर थाना क्षेत्र के नरांव गांव के निवासी पूर्व सैनिक चंद्रदेव ठाकुर भारती स्टेट बैंक के बाजार की शाखा में पेंशन की राशि निकाली और वह निकले़ इसके बाद एक व्यक्ति ने उनका अभिवादन किया और वह अपने को उनकी बहू का मामा बताया़ हाल-चाल पूछने के बाद मिठाई की दुकान में ले गया.
उन्हें मिठाई खिलायी और अपने घर चलने के लिए कहा. रास्ते में उसने कहा कि कोर्ट का काम निबटा कर चलते हैं. उसने पूर्व सैनिक से 10 हजार रुपये मांगे और कहा कि वापस आने पर लौटा देंगे़ साथ ही एक पुराना बैग रखने को दिया़ लेकिन, वह नहीं लौटा़ इसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत नगर थाने में की़ नगर थानाध्यक्ष रवि कुमार के सामने बैग खोलने पर उसमें पुराना बोरा निकला. नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है़
