अखंड अष्टयाम के लिए निकली कलशयात्रा

अखंड अष्टयाम के लिए निकली कलशयात्रा नोट: मकेर से फोटो मेल से भेजा गया हैमकेर. पीर मकेर पंचायत के डीहा गांव के ब्रह्म स्थान पर 24 घंटें के अष्टयाम के लिए शुकवार को 251 महिलाओं ने हाथी घोड़े, बैंड-बाजे के साथ कलशयात्रा निकाली. सिर पर कलश लिए महिलाओं ने पैदल सात किलोमीटर की यात्रा कर […]

अखंड अष्टयाम के लिए निकली कलशयात्रा नोट: मकेर से फोटो मेल से भेजा गया हैमकेर. पीर मकेर पंचायत के डीहा गांव के ब्रह्म स्थान पर 24 घंटें के अष्टयाम के लिए शुकवार को 251 महिलाओं ने हाथी घोड़े, बैंड-बाजे के साथ कलशयात्रा निकाली. सिर पर कलश लिए महिलाओं ने पैदल सात किलोमीटर की यात्रा कर डीही, चंदिला, मांझी टोला होते हुए एनएच 102 मकेर बाजार से रेवा घाट के गंडक नदी तट पर पहुंची, जहां पंडित बब्लू मिश्रा के वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ जल भरी़ अष्टयाम शनिवार की सुबह से शुरू होकर रविवार को समाप्त होगा. रात्रि में बक्सर के ब्यास बुद्धा सिंह एवं छपरा के व्यास अमित पहलवान के दो गोला का आयोजन होगा़ यात्रा में वीरेंद्र राय, मैनेजर राय, रामविलास पंडित, राजेंद्र राम, नरेश महतो, राजकुमार पंडित, सिकंदर महतो आदि शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >