आज लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालतछपरा (कोर्ट). जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को व्यवहार न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत लगेगी, जिसमें सुलह समझौते के आधार पर लंबित वादों का निपटारा किया जायेगा. इसमें सुलहनीय, आपराधिक, दीवानी, दुर्घटना बीमा दावा, पारिवारिक विवाद, श्रम विवाद, भूमि अधिग्रहण, राजस्व, मनरेगा, बिजली, पानी बिल, वाणिज्यकर, आयकर, वन अधिनियम से संबंधित वादों का निबटारा किया जायेगा. राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन जिला एवं सत्र न्यायाधीश सारण सह जिला विधि सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष रमेश तिवारी करेंगे. मौके पर जिला पदाधिकारी सह प्राधिकार के उपाध्यक्ष दीपक आनंद एवं प्रथम अवर न्यायाधीष सह प्राधिकार के सचिव मो. नईमुल्ला के अलावे अन्य सभी न्यायिक पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे.
आज लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
आज लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालतछपरा (कोर्ट). जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को व्यवहार न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत लगेगी, जिसमें सुलह समझौते के आधार पर लंबित वादों का निपटारा किया जायेगा. इसमें सुलहनीय, आपराधिक, दीवानी, दुर्घटना बीमा दावा, पारिवारिक विवाद, श्रम विवाद, भूमि अधिग्रहण, राजस्व, मनरेगा, बिजली, पानी बिल, वाणिज्यकर, आयकर, […]
